अटलजी का अस्थि विसर्जन हरिद्वार में होगा, मध्य प्रदेश में अटल कलश यात्रा निकालने की तैयारी - Web India Live

Breaking News

अटलजी का अस्थि विसर्जन हरिद्वार में होगा, मध्य प्रदेश में अटल कलश यात्रा निकालने की तैयारी

30 अगस्त को होगी अटलजी की तेरहवीं और 27 को शुद्धता, रविवार से शुरू होगा गरुण पुराण का पाठ
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले तीनों प्रदेशों के हर गांव तक अटल स्मृति सभाएं भी करेगी
भोपाल/ ग्वालियर।  रविवार को अटलजी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में चिता की भस्म का कलश प्रवाहित किया जाएगा। इधर मध्य प्रदेशए राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अटल कलशयात्रा निकालने की प्लान तैयार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले तीनों प्रदेशों के हर गांव तक अटल स्मृति सभाएं भी करेगी। जिसमें स्थानीय लोगों से अटलजी के संस्मरण सुने जाएंगे। हालांकि पार्टी आलाकमान अमित शाह इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे।

मध्य प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेता अभी दिल्ली में है। रविवार शाम तक सभी के वापस आने की संभावना है। रविवार को ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह स्वयं अस्थि परिजनों के साथ अस्थिकलश लेकर हरिद्वार जाएंगे। इसके बाद तीनों प्रदेशों में कलशयात्रा निकलाने के बारे में उनसे चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह से चर्चा इस बात को लेकर होनी है कि अटल कलश यात्रा मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के साथ निकली जाए या अलग से। क्योंकि जन आशीर्वाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। वैसे मध्य प्रदेश में भाजपा इस अटल कलशयात्रा मुख्यमंत्री की यात्रा से अलग निकालना चाहती है। 
जानकारी के अनुसार एक अस्थिकलश उनके पैतृक गांव बटेश्वर;आगराद्ध भी ले जाया जाएगा। यहां इसे यमुना में प्रवाहित किया जाएगा। इस अस्थिकलश को अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा लेकर पहुंचेगे। इसके बाद एक अन्य कलश ग्वालियर लाया जाएगा। जिले उनके शिंदे की छावनीए कमल सिंह के बाग स्थित पैतृक निवास पर रखा जाएगा। इस कलश को चंबल में प्रवाहित किया जाएगा।

No comments