सुल्तानगढ़ झरने में बहे आठ युवकों के शव 38 घंटे बाद मिले, एक अब भी लापता - Web India Live

Breaking News

सुल्तानगढ़ झरने में बहे आठ युवकों के शव 38 घंटे बाद मिले, एक अब भी लापता

शिवपुरी: सुल्तानगढ़ झरने में बहे आठ युवकों के शव 38 घंटे बाद मिले, एक अब भी लापता
एनडीआरएफए एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे दिन भी चला सर्चिंग अभियान
चंदन नगर में सोनू के शव पर विलाप करती मां और गमगीन बहनें।
रवि की दिसंबर में होनी थी शादीए अभिषेक के भतीजे का शुक्रवार को था जन्मदिनए नहीं मनाया
झरने की चट्टान के नीचे भरे पानी से बरामद किए गए
शिवपुरी/ग्वालियर। सुल्तानगढ़ झरने की तेज धार में बुधवार की शाम बहे 9 युवकों में से 8 के शव 38 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिए गए। शुक्रवार की सुबह 6 बजे पहला शव ग्वालियर निवासी निशिकांत कुशवाह का बरामद हुआ। इसके बाद एक.एक कर शाम ढलने तक कुल 8 शव झरने की चट्टान के नीचे भरे पानी से बरामद किए गए। ग्वालियर के चंदननगर निवासी सूरज जाटव अब भी लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
मालूम हो कि 15 अगस्त को झरने में अचानक आए तेज बहाव में 9 लोग बह गए थे और 45 लोग चट्टान पर फंस गए थे। फंसे लोगों को बुधवार की रात निकाल लिया था। लेकिन बहे लोगों का पता नहीं चल सका था। झरने में बहे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफए एसडीआरफ और मोहना पुलिस गुरुवार की सुबह से ही लगी है। लेकिन शव मिलने का सिलसिला शुक्रवार की सुबह तब शुरू हुआए जब शव पानी के ऊपर तैरने लगे। मोहना थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि पानी के सैलाब में बहे लोग चट्‌टानों से टकराए हैं। चोटों की वजह से चेहरा क्षत.विक्षत हो गया है। इस कारण परिजन को अपने बच्चों को पहचानने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इनके मिले शवरूनिशिकांत कुशवाह ;21 पुत्र रामलाल कुशवाह शिंदे की छावनीए फैजीअली खान ;17 पुत्र माजिद खान रहमत नगर घोसीपुराए सोनू उर्फ सुरेन्द्र चौहान ;17 पुत्र वीरेन्द्र सिंह चौहान ठाकुर मौहल्ला के पीछे बहोड़ापुरए अभिषेक कुशवाह ;19 पुत्र रामसेवक कुशवाह गिरवाई थाने के सामनेए लोकेन्द्र सिंह कुशवाह ;18 पुत्र भगवान सिंह कुशवाह गिरवाई नाका बाबा वाली पहाड़ीए भूपेन्द्र उर्फ भूपसिंह कुशवाह ;20 पुत्र गोपाल कुशवाह गिरवाईए विशाल चौहान ;20 पुत्र प्रदीप चौहान पीएचई कॉलोनी शर्मा फार्म के पासए रवि कुशवाह पुत्र मोहन कुशवाह ग्वालियर।
चार बहनों का इकलौता भाई था सोनूए रक्षाबंधन से पहले शव देख पिता से बोलीं. हमें हमारा भाई वापस ला दोण्ण्ण्शुक्रवार को जब चंदन नगर में इकलौते बेटे सोनू उर्फ सुरेन्द्र चौहान का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 16 साल का सोनू पढ़ाई के साथ पिता की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से घर चलाने के लिए नौकरी भी करता था। इसी साल उसने 10वीं पास की थी। आंखों में सेना में जाने का सपना लिए सोनू चार बहनों में सबसे छोटा और लाड़ला था। सोनू का शव देखकर पिता वीरेन्द्र चौहान बेसुध हो गए।
वह बुधवार रात 1 बजे से ही बेटे की तलाश में सुल्तानगढ़ गए हुए थे। गुरुवार को दिनभर घर नहीं लौटे। सोनू की मां मीना और चारों बहनें बार.बार उनसे फोन कर पूछ रही थीं कि सोनू को कुछ हुआ तो नहींए वह उन्हें दिलासा दे रहे थेए लेकिन शुक्रवार सुबह जवान बेटे का शव देखते ही पिता की हिम्मत टूट गई और वह बेहोश हो गए। उनके साथ गए लोगों ने उन्हें संभाला। पीएम होने के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा तो इस हृदय विदारक घटना से ऐसा कोई नहीं था जिसकी आंखों में आंसू नहीं थे। हर किसी का कलेजा मुंह को आ रहा था। मां और बहन ने सफेद कपड़े में लिपटे सोनू के शव को सीने से लगा लिया। मां बेहोश हो गई।
मिलेगी 4.4 लाख की सहायतारूशव पीएम पर पहुंचते ही तहसीलदार वहां पहुंचे। सभी के दस्तावेज तैयार किए। परिजनों को 4.4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। तीन शवों का पीएम रात 8 बजे के बाद कलेक्टर के आदेश के बाद हुआ।
इधरए मुरार के खुरैरी गांव के तालाब में नहाने उतरे दो सगे भाईयों सहित एक ही परिवार के 3 बच्चों की डूबने से मौतरूनहाने के लिए तालाब में उतरे दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना मुरार के खुरैरी गांव के तालाब में शुक्रवार को हुई। खुरैरी निवासी भारत सिंह जाटव के बेटे अमित ;14 व आदित्य ;11 अपने रिश्ते के भाई विनीत ;11 पुत्र ओमप्रकाश जाटव के साथ सुबह करीब 9 बजे परिजन को बिना बताए साइकिल से तालाब पर नहाने के लिए निकले थे। लेकिन दोपहर तक भी घर नहीं लाैटे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के बाहर मंदिर पर रहने वाले भजनलाल ने बताया कि सुबह कुछ बच्चे मंदिर के पास तालाब में नहाने जाने की बात कर रहे थे। इसी तरह मवेशी चराने गए गब्बर व जगदीश ने परिजन को बताया कि तालाब के पास दो साइकिल रखीं हैं। ग्रामीण जब तालाब पर पहुंचे तब बच्चों के कपड़े भी वहां रखे मिले।

No comments