अटलजी की तेरहवीं 30 अगस्त को होगी, 27 को शुद्धता, रविवार से शुरू होगा गरुण पुराण का पाठ - Web India Live

Breaking News

अटलजी की तेरहवीं 30 अगस्त को होगी, 27 को शुद्धता, रविवार से शुरू होगा गरुण पुराण का पाठ

Image result for अटल शाहरुख
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं 30 अगस्त को दिल्ली में उनके निवास पर होगी
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं 30 अगस्त को दिल्ली में उनके निवास पर होगी। इससे पहले 27 अगस्त का शुद्धता ;दसवांद्ध होगा। अटलजी के दिल्ली स्थित निवास में रविवार से गरुण पुराण का पाठ भी शुरू होगा।
16 अगस्त को शाम पांच बजे अटलजी का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 17 अगस्त को हुआ। रविवार को अस्थि विर्सजन हरिद्वार में किया जाएगा। परिवार के सदस्य जब हरिद्वार से वापस आएंगेए उसके बाद गरुण पुराण का पाठ शुरू होगा। सोमवार से ये प्रतिदिन दोपहर में 12 से 3 बजे तक होगा। जानकारी के अनुसार ड्राइंग रूम में जिस स्थान पर अटलजी की पार्थिव देह रखी गई थीए अब उसी स्थान पर उनकी तस्वीर रखी गई है। तस्वीर के दोनों और दीपक जलाए जा रहे हैं।
इसलिए होगी 30 कोतेरहवीं
अटलजी का निधन 16 अगस्त को हुआए तेरह दिन 29 को होते हैं। लेकिनए दाह संस्कार 17 अगस्त को हुआ हैए परिवार के सदस्यों के अनुसार उनके यहां ये रीत है कि दाह संस्कार के दिन से ही 13 दिन जोड़े जाते हैं। इसलिए 27 को शुद्धता और 30 अगस्त को तेरहवीं होगी। तेरहवी में सिर्फ पारिवारिक लोग ही शामिल होंगे।

No comments