संतनगर में टेकरी रोड पर बैंक कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
संत हिरदाराम नगर। स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत टेकरी रोड बैरागढ़ में सफाई अभियान चलाया गया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हमें 2019 को स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है’’ बैरागढ़ में आए बैंक आॅफ बड़ौदा के मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ के अचंल प्रमुख जयेश मेहता ने बताया कि ‘‘भारत सरकार द्वारा 02 अक्टूबर 2014 को उत्कृष्ट राष्ट्रीय कार्यक्रम के रुप में स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया गया था। इसी के तहत 16 से 31 अगस्त तक स्वच्छता अभियान बैंक आॅफ बडौदा द्वारा मनाए जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मेहता, महाप्रबंधक बैंक आॅफ बडौदा एवं अचंल प्रमुख म.प्र. छत्तीसगढ़ अचंल थे। विशिष्ट अतिथि में गिरिश आचार्य उपमहाप्रबंधक एवं उपअचंल प्रमुख एवं आर.सी यादव, क्षेत्रीय प्रमुख भोपाल क्षेत्र रहे। स्वच्छता अभियान में बैरागढ़ के गणमान्य नागरिक एवं सम्मानीय ग्राहक शाखा के स्टाफ सदस्यों ने भागीदारी दी। व्यक्तिगत एवं सामूहिक भागीदारी से स्वच्छ भारत- स्वच्छ मध्यप्रदेश - स्वच्छ भोपाल का संकल्प लिया गया एवं सभी ने इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में योगदान दिया। शाखा प्रमुख शैलेन्द्र कुमार द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सम्मानीय ग्राहकगण सुरेश पंजवानी, गुलाब जेठानी, नानक लेखवानी इत्यादि व केवल उपस्थित रहे बल्कि सफाई अभियान में हाथ भी बटाया। इस मौके पर हमारे अचंल प्रमुख ने ग्राहको को ऋण वितरण भी किया।

No comments