भाजपा का नहीं सरकारी महाकुंभ हो रहा: कमलनाथ
भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को होने जा रहे महाकुंभ को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है कमलनाथ ने कहा कि यह सरकारी महाकुंभ है जिसमें गरीबों आदिवासियों के हक के करोड़ों रुपए लुटाए जा रहे हैं। दवाओं और टाइल्स को भगवा रंग में रंगने और नेताओं की फ़ोटो लगाने के मामले में उन्होंने कहा कि बीजपी भ्रम पाल कर बैठी है कि इससे जनता करीब आएगी।
बीजेपी 25 सितंबर को जंबूरी मैदान पर होने जा रहे हैं महाकुंभ को लेकर जोर शोर से तैयारियों में जुटी है। महाकुंभ में कार्यकर्ता जुटाने के मामले में अब तक की सभी रिकॉर्ड तोड़ने की बीजेपी की तैयारी है। बताया जा रहा है कि तैयारियों में करीब 50 करोड रुपए खर्च होंगे । उधर महाकुंभ को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है कमलनाथ ने कहा यह भाजपा का महाकुंभ नहीं बल्कि सरकारी महाकुंभ है जिसमें गरीबों और आदिवासियों के हक के करोड़ों रुपए लुटाए जा रहे हैं महाकुंभ में बीजेपी ने पूरी सरकारी मशीनरी को झोंक दिया है।
दवाइयों को भगवा रंग में रंगने और गरीबों के आवास पर लगने वाली टाइल्स पर बीजेपी नेताओं के फोटो लगाए जाने के मामले पर कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी हर योजना में खुद का प्रचार करने में जुटी है बीजेपी समझती है कि इससे जनता उनके करीब आएगी लेकिन यह बीजेपी का सिर्फ भ्रम है नतीजे आगामी चुनाव में बीजेपी को मिल जाएंगे। बसपा से गठबंधन के सवाल पर कमलनाथ ने फिर दोहराया की चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है।

No comments