कोलार में पर्दे की सियासत: शिलालेख पर टांग दिया नोटिस बोर्ड
कोलार । कोलार में पर्दे की सियासत किस कदर हावी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां के जोन कार्यालय की शिलालेख को पर्दा करने के लिए उस पर एक नोटिस बोर्ड टांग दिया। दरअसल सन् 2013, 10 मई को इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तत्कालीन विधायक जितेंद्र डागा समेत पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व सांसद कैलाश जोशी और पूर्व महापौर कृष्णा गौर की अगुवाई में किया गया था। इस भवन की शिलालेख पर के क्षेत्र एक प्रभावशाली नेता ने लगभग चार साल पहले नोटिस बोर्ड टंगवाया है। जो आज भी जस का तस है। खास बात यह है कि इस शिलालेख पर टांगे बोर्ड को हटाने का साहस निगम का कोई भी अफसर जुटा नहीं पा रहा है।


No comments