संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज मप्र राज्यस्तरीय ‘’राष्ट्रीय सेवा योजना’’ पुरस्कार से सम्मानित - Web India Live

Breaking News

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज मप्र राज्यस्तरीय ‘’राष्ट्रीय सेवा योजना’’ पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल। संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं छात्रा कुमारी नबाहत हसन को मध्यप्रदेश राज्य स्तर ’’राष्ट्रीय सेवा योजना’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञान विज्ञान भवन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित मप्र राज्यस्तरीय ‘’राष्ट्रीय सेवा योजना’’ पुरस्कार एवं प्रशस्ती  वितरण समारोह में संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी ईकाई को भी पुरस्कार मिला। यहां उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। क्षेत्रीय निदेशक गड़वाल, मध्यप्रदेश राज्य सम्पर्क अधिकारी डाॅ. आरके विजय, कुलपति, बरकतउल्ला विश्विद्यालय, डाॅ. राव, रजिस्ट्रार, बरकतउल्ला विष्वविद्यालय डाॅ. यू.एन. शुक्लाजी तथा चयन समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रताप सावरकरजी के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यह पुरस्कार शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय सेवा कर्मियों द्वारा किये गये स्वैच्छिक सेवा कार्यों को मान्यता प्रदान करने के लिए, एवं इस क्षेत्र मे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने वाले अग्रणी संस्था को तथा उसके कार्यक्रम अधिकारी एवं रासेयो स्वयंसेवक छात्र को दिया जाता है। महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि स्वर्ण जयंती पर्व पर आयोजित इस पुरस्कार समारोह में महाविद्यालय को तथा रासेयो इकाई की कार्यक्रम अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. चरनजीत कौर को प्रशस्ति पत्र तथा शाॅल से सम्मानित किया गया साथ में कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी श्रीवास्तव को ट्राॅफी तथा 15000/- नगद राशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र एवं शाॅल से सम्मानित किया गया। रासेयो छात्रा कुमारी नबाहत हसन को 11000/- नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह किसी भी संस्था के इतिहास के लिए अत्यंत सम्मान एवं स्वर्णिम पल होता है। उनकी इस उपलब्धि के लिए संस्था के अध्यक्ष सिद्ध भाऊजी, संस्था के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी एवं महाविद्यालय परिवार ने हार्दिक शुभकामनायें दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

No comments