युवक कांग्रेस ने मोदी को दिखाए काले झंडे, व्यापम चौराहे पर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष विमल बाथम के नेतृत्व में व्यापम चौराहे पर बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने आए पीएम मोदी को काले झंडे दिखाए गए।
व्यापम चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा युवक कांग्रेस अध्यक्ष विमल बाथम को गिरफ्तार कर लिया गया। बाथम को पुलिस कोलार थाने ले गई।
------------
इधर सवर्णों, सपाक्स समेत कई दर्जनों संगठनों ने राजनैतिक दलों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।जगह जगह प्रदर्शन और नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शिवराज सरकार के बयान सीधे गिरफ्तारी नही होगी के बावजूद संगठन पीछे हटने को तैयार नही है। हालांकि भाजपा उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश मे लगी हुई है।इसी के चलते जगह जगह हर वर्ग के नेताओं के पोस्टर लगाए गए है और बताने की कोशिश की गई है कि भाजपा के लिए सभी वर्ग समान है, किसी में कोई भेदभाव नही। इसी बीच आज कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के पहले ओबीसी एससी-एसटी एकता मंच के अध्यक्ष लोकेन्द्र गुर्जर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि गुर्जर समेत दर्जनों कार्यकर्ता एक्ट के विरोध में पीएम मोदी के सामने काले गुब्बारे छोड़ने की फिराक में थे, पुलिस को भनक लगते ही वह मौके पर पहुंची और गुर्जर समेत एमएलए रेस्ट हाउस से कई अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई।इनके अलावा ओबीसी एस.सी, एस.टी एकता मंच के अन्य कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए हैं। ये सभी MLA रेस्ट हाउस से जंबूरी मैदान की तरफ जाने की तैयारी में थे।
बीती रात पोस्टरों पर कालिख पोतने और आज काले गुब्बारे दिखाने की घटना के बाद पुलिस ने पीएम मोदी की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। स्टेट हैंगर से लेकर जंबूरी मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सवर्ण आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है, ताकि कोई विरोध-प्रदर्शन न हो सके। कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी के सुरक्षा घेरे के अलावा 5 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात भी किया गया है।



No comments