साधु वासवानी कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाया उत्साह - Web India Live

Breaking News

साधु वासवानी कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाया उत्साह



संत हिरदाराम नगर। साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय के द्वारा वृद्ध स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें बेहटा गाॅंव की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ पार्षद दीपा वासवानी, महेश खटवानी, राजेश हिंगोरानी, साधु वासवानी ऐजूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष दयालदास डेटानी, महासचिव राजेन्द्र मनवानी एवं सदस्यगण सुरेश दरियानी, दिनेश वाधवानी, अशोक आडवानी एवं प्राचार्य डाॅ. एके सिंह द्वारा व्यक्तिगत रूप से पौधो रोपे गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा छात्र छात्राओं ने उत्साह से पौधरोपण किया व सड़क की साफ सफाई की। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को एन.सी.सी. अधिकारी डाॅ. अनुपम सेलर द्वारा आभार व्यक्त किया।

No comments