गांधीनगर में लक्ष्मीदेवी विक्योमल सराफ एज्यूकेशनल सोसायटी के 160 टीचर्स का हुआ सम्मान
बच्चों की पहली गुरू उनकी माता होती है: सिद्ध भाऊ
भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं में एक श्रेष्ठ संस्था है लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेषनल सोसायटी: दीपक जोशी
गांध्रीनगर । संत हिरदाराम साहिब जी के आषीर्वाद से लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी गांधीनगर द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय के दासवानी कल्चरल हाल में संस्था द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ प्ले ग्रुप स्कूल,वीना चार्ली दासवानी गल्र्स स्कूल एवं चिल्ड्रल होप इंडिया गल्र्स स्कूल के 160 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्ध भाऊ, दीपक जोशी राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, कृष्णमोहन सोनी एमआईसी सदस्य, दीपा वासवानी, रमेश हिंगोरानी, योगेश हिंगोरानी, नीलेश हिंगोरानी ने भगवान गणेश जी, स्वामी जी, मां सरस्वती, गुरूनानक देव जी एवं सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रारंभ में अतिथियों को स्वागत शाला के सचिव श्री रमेश हिंगोरानी,योगेश हिंगोरानी, नीलेष ंिहगांेरानी एवं शाला के समस्त प्राचार्याे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री दीपक जोशी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। मंत्री महोदय ने अपने उद्बोदधन में कहा कि आज मै यहा पर आपके सामने षिक्षा मंत्री के रूप मे खडा हुं वो एक षिक्षिका का ही प्रोत्साहन है अपने बचपन की यादो को बताते हुए बताया कि एक षिक्षिका ने ही मुझे कक्षा सातवीं मे जब था तो उन्होने मुझे भाषण देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने शिवराज सिंह चैहान द्वारा चलाई गई बच्चों के लिए शासन की योजनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि आपके मामा आपका कितना ख्याल रखते है आज के युग मे गरीब का बच्चा डाॅक्टर, इंजीनियर बन सकता है तथा सभी बच्चों को 70 प्रतिषत से अधिक अंक लाने के लिए प्रेरित किया तथा शासन की याोजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा तथा अपना लक्ष्य अर्जुन की तरह बनाए रखने के लिए कहा। मंत्री जी ने बच्चों से कहा कि भगवान किसी ने नही देखा है परन्तु आपके भगवान आपके माता पिता है।
भाऊ द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि बच्चों की पहली गुरू उनकी माता होती है। आज के इस अवसर पर सभी षिक्षक-षिक्षिकाओं को बधाई दी। एवं माननीय मंत्री जी ने आष्वस्त किया कि यहा के बच्चे गरीब परिवारो से है मै आपको विष्वास दिलाता हूं कि यहा के सभी बच्चे 70 प्रतिषत से अधिक अंक पाकर माननीय मुख्यमंत्री जी की योजनाओं का लाभ लेगे। इस अवसर पर उन्होने माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्य मंत्री स्कूल षिक्षा की भूरी-भूरी प्रंषसा की। कि आपके द्वारा विद्यार्थियों के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है वे एक मिसाल है।
इस शुभ अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य कृष्णमोहन सोनी, ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत के राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन ने अपना जन्म दिवस षिक्षक दिवस के रूप मे मनाने के लिए कहा जिसके बारे मे उन्होने विस्तृत जानकारी दी। तथा सभी षिक्षक-षिक्षिकाओं को बधाई दी। इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी ध्रर्मेन्द्र शर्मा ने शिक्षक दिवस की बधाई दी। एवं बच्चों के बताया कि बीता हुआ समय कभी वापस नही आता, बच्चों को समय का मूल्य बताया। इस अवसर पर माननीय मंत्री एवं अतिथियों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
इस शुभ अवसर पर संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी, योगेश हिंगोरानी, नीलेश हिंगोरानी, लखकुमार गुरनानी, मोहन वरलानी, किरण वाधवानी, दीपा वासवानी संस्था के समस्त प्राचार्य, षिक्षक-षिक्षिकाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जयश्री ममतानी श्रीमती जागृति वंजानी एवं आभार निष्चल गुप्ता ने किया।
No comments