निरंकारी मिशन ने चलाया भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान
भोपाल। सतगुरु माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव सिंह महाराज के आशीर्वाद एवं जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा के मार्गदर्शन में भोपाल रेलवे स्टेशन पर निरंकारी सेवादल एवं संत निरंकारी चेरीटेबल ट्रस्ट फाण्डेशन के भाई बहनो ने स्वच्छ भारत, स्वच्छ रेल के तहत एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें भोपाल, बैरागढ, बागसेवनिया, मण्डीदीप, कायमपुर एवं आसपास की ब्रांचो से सैकडो निरंकारी संतो ने भोपाल रेलवे द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाडे में अपनी सेवाए दी।
इस अवसर पर भोपाल रेलवे के एडीशनल डीसीएम अजीत रघवुंशी जी एवं एसडीएमई अजय श्रीवास्तव, ए.ई. विवेक श्रीवास्तव विशेष रुप से मौजूद थे। जिन्होने अपने उदबोधन में कहा कि रेलवे द्वारा एक विशेष सफाई पखवाडा अभियान चलाया गया है जिसमे निरंकारी मिशन के अनुयायी की सेवाओ को देखकर हमेशा उनको आमंत्रित किया जाता है। निरंकारी मिशन हमेशा अनुशासन में रहकर जो सेवाए करता है। उनकी सेवाओ से सबको प्रेरणा लेनी है और यह साफ सफाई अभियान न तो निरंकारी मिशन का है या रेलवे का है। यह सफाई अभियान हर जनमानस का है। हम सबको जागृत होकर आसपास कूडा कचरा नही फैलाना है ओर साफ सफाई का विशेष ध्यान देना है ताकि गंदगी दूर होकर एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो सके। इस अवसर पर रेलवे द्वारा एक नुक्कड नाटक भी किया गया जिसमें यात्रियो को प्रेरणा दी जा रही थी किस प्रकार हमे सफाई का ध्यान रखना है जब निरंकारी मिशन के अनुयायी साफ सफाई अभियान चला रहे थे तो उनको देखकर वहा पर बैठे यात्री एवं आसपास के लोग भी इस स्वच्छ अभियान में शामिल हो गए।


इस सफाई अभियान में मुख्य रुप से जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा, संयोजक महेश वीधानी, मुखी प्रवीण पाटील टीटीया, संचालक अशेाक नाथानी, शिक्षक विजय नाथानी, रामविलास, सहायक शिक्षक मनोज इसरानी, त्रिलोक पाठक आदि विशेष रुप से मौजूद थे एवं अशोक जुनेजा ने पूरी साध संगत एवं रेलवे अधिकारियों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब कभी भी सेवाओ का अवसर आया है तब तब निरंकारी मिशन को इन्होने याद किया है और निरंकारी मिशन हमेशा ही सेवाओ के लिए तत्पर रहता है।

No comments