67 लाख के विकास कार्यों का संतनगर के वार्ड 2 हुआ भूमिमपूजन, बनेंगी सड़क और नालियां, पार्क का विकास भी होगा - Web India Live

Breaking News

67 लाख के विकास कार्यों का संतनगर के वार्ड 2 हुआ भूमिमपूजन, बनेंगी सड़क और नालियां, पार्क का विकास भी होगा


संत हिरदाराम नगर। जोन क्रमांक-1 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 2 में मुख्यमंत्री अधोसंरचना, महापौर निधि, पार्षद निधि से कुल 67 लाख के विकास कार्य किए जाएंगे। जिसमें सड़क, नालियां, पार्क के विकास कार्य शामिल हैं। रविवार को इन कार्यो का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने नारीयल फोड़कर किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वार्ड दो के पार्षद एवं एमआईसी मेम्बर कृष्ण्मोहन सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधीनगर मण्डल के अध्यक्ष पृथ्वीराज त्रिवेदी ने की। विकास कार्यों में वार्ड 2 के मथाई नगर में 5 लाख रूपये से पार्क की बाउण्ड्री वाल एवं बालीबाल कोर्ट का निर्माण, सूरज नगर से पेट्रोल पम्प तक 35 लाख रूपये से रोड का निर्माण, अल्फा फार्म हाउस में सीवेज एवं 6 लाख रूपये की रोड एवं गांधीनगर में कल्लू मीणा के घर से मन्दिर तक 6 लाख रूपये में कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। आदर्श कॉलोनी में 8 लाख से सड़कों का निर्माण होगा। गांधीनगर मीनेष मार्केट के पीछे 7 लाख से सड़कें बनेंगी।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जो वायदे किये थे उसे पूरा किया है। पार्षद कृष्णमोहन सोनी ने अपने वार्ड को पूर्ण विकसित वार्ड बना दिया है । वार्ड में अब कोई समस्यायें नहीं है। पार्षद कृष्णमोहन सोनी ने कहा कि मैंने जो चुनाव के समय जनता से वायदा किया था कि 5 वर्षो में वार्ड को पूर्ण विकसित करूंगा, आज मैंने अपने वार्ड में लगभग सभी कार्य पूर्ण करा लिये हैं। 
कार्यक्रम में राजू मीणा, मण्डल उपाध्यक्ष के.टी.कन्नन, राजू कुशवाह, रवि मीणा, धीरज बाजपेयी, बसंत भाई, सोनू शुक्ला, सोनू टिकले, कल्लू मीणा, सुरेश गंगवानी, रवि मीणा, कुसुम चतुर्वेदी, अनिल तिवारी, जे.पी.शर्मा, पी.पी.व्यास, नन्नूलाल मालवीय, भान साहब, पीयूष मिश्रा, मनीष चौबे, शिव वंशकार, धीरेन्द्र राय, श्रुति बाजपेयी, कीर्ति रावत, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। 

No comments