अच्छी आदतें और संस्कार ही हमें उत्कृष्ट बनाते हैंः सिद्धभाऊ
केवलराम चैनराय पब्लिक स्कूल में षिक्षक दिवस का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन
संत हिरदाराम साहिब जी के आर्शीवाद एवं उनके शिष्य सिद्धभाऊ की प्रेरणा से शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित, केवलराम चैनराय पब्लिक स्कूल, करोंद में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम पूर्ण उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या आशा सिंह ने सिद्ध भाऊ, का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती जी की वंदना की सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई। प्री- प्राइमरी के विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण स्तुति के माध्यम से कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के द्वारा षिक्षकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुुए भाव व्यक्त किए गए। इस अवसर पर ए.सी साधवानी ने कहा कि समाज में शिक्षको का स्थान बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए भारतीय संस्कृति में गुरूओं का स्थान बहुत ऊंचा माना गया हैं। इस अवसर पर उपस्थित सिद्ध भाऊ नें कहानी के माध्यम से शिक्षक का महत्त्व बताया। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यार्थियों कों आर्शीवाद देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों कों उत्कृष्ट विद्यार्थी बनने का प्रयास करना चाहिए। अच्छी आदते औंर अच्छे संस्कार ही हमें उत्कृष्ट बनाते हैं। शिक्षा, व्यक्ति की एवं वर्तमान समाज की प्राथमिकता हैं। अपने माता-पिता और गुरूओं का सदैव सम्मान करना चाहिए।
विद्यार्थियों कें द्वारा ‘षिक्षकःषिक्षा के रत्न‘ नामक सुंदर लघु नाटिका का मंचन किया गया। षिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हुए विद्यार्थियों कें द्वारा सुंदर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस षुभ अवसर पर विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों कों पुरस्कृत कर उनको तथा उनके अभिभावकों को श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी ने सम्मानित किया। इस अवसर परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी एवं आदरणीय सचिव महोदय ने प्राचार्या जी और समस्त षिक्षकाओं को उपहार भेंट कर उन्हंे उनके द्वारा किए जाने वाले शिक्षण कार्य हेतु सम्मानित किया गया। विद्यालय की षिक्षिका फिल्ज़ा खानम नें सुंदर षब्दों में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रªगीत के गायन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का कुषल संचालन श्रीमती रेखा श्रीवास्तव तथा विद्यालय की छात्राओं आषिका जैन और रिया मोगिया के द्वारा किया गया।
No comments