संतनगर में भाजपा नेताओं ने खुलेआम की फायरिंग, जन्मदिन के जश्न में हर्षफायर करके कानून की अनदेखी की
भोपाल| अनुशासन का दावा करने वाले भाजपा नेताओं राजधानी के संत हिरदाराम नगर में खुलेआम फायरिंग की। फायर भी एक नहीं दो- दो। हर्ष फायर के रूप में कानून की अनदेखी करने वाले दोनों नेता कोई और नहीं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल राजपूत और भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितिन दुबे थे। दोनों नेताओं ने यहां कानून को धता बताते हुए संत हिरदाराम नगर स्थित ईश्वरी देवी धर्मशाला के सामने एक के बाद एक कई फायर किए गए। दरअसल रविवार को राहुल राजपूत के जन्मदिन पर ईश्वरी देवी धर्मशाला पर स्नेह भोज का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसी दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितिन दुबे एवं अन्य साथी भी राजपूत को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान दुबे ने पिस्टल से फायर किया। इसके बाद राहुल राजपूत ने भी इसी पिस्टल से हवाई फायर किया।
भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में किसी तरह का हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन जरा सी चूक बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। यहां दोनों नेता कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे, उसी दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद थे।
भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में किसी तरह का हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन जरा सी चूक बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। यहां दोनों नेता कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे, उसी दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद थे।


No comments