मानसिक स्वास्थ्य विषय पर हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में आयोजित हुआ विशेष सत्र - Web India Live

Breaking News

मानसिक स्वास्थ्य विषय पर हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में आयोजित हुआ विशेष सत्र

संत हिरदाराम नगर। सोमवार को संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के हित में विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आधारित था। विषय विशेषज्ञ के रूप में सुश्री सोनम छतवानी (सलाहकार एवं मार्गदर्शक, आत्मन संस्था) उपस्थित थी। साथ ही महाविद्यालय के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी, प्राचार्य डाॅ. चरनजीत कौर, छात्र संघ प्रभारी मंजु देवनानी, षिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी। 
इस अवसर पर अतिथि वक्ता ने छात्राओं के साथ मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्थिति के सकारात्मक एवं नकारात्मक दो पहलू होते हैं। परन्तु वर्तमान संदर्भ में देखे तो आज हर स्थिति में नकारात्मकता से ग्रस्त लोग ज्यादा हैं। इसका कारण हमारी मानसिक दुर्बलता है जिससे हम जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम उठा लेते हैं। अतिथि वक्ता ने छात्राओं को उस व्यक्ति की पहचान के लक्षण बताये और कहा कि पूरी संवेदना एवं करूणा के साथ उस व्यक्ति का साथ दें। उन्होंने छात्राओं को ऐसे समूह बनाने और लोगों की मदद करने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. चरनजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा जीवन अमूल्य है। यह जीवन केवल हमारा नहीं अपितु इस पर हमारे परिवार, समाज एवं देश का अधिकार है, इसलिये इसको सुरक्षित रखें तथा अपने आसपास के लोगों को अहसास करायें कि वो आपके लिये और आप उनके लिये बेशकीमती हैं। छात्राएं यह संकल्प लें कि वे अपनी मुस्कराहट से दूसरों के जीवन में प्रेम एवं खुशियां लाने का प्रयास करेंगे। अतिथि वक्ता का सम्मान शाल एवं श्रीफल से किया गया। मंच संचालन श्रीमती मधु सिंह द्वारा किया गया। 

No comments