मिठ्ठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के मोहित ने सीबीएसई क्लस्टर में जीता गोल्ड मेडल - Web India Live

Breaking News

मिठ्ठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के मोहित ने सीबीएसई क्लस्टर में जीता गोल्ड मेडल


भोपाल। शहीद हेमू कालानी एज्युकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मिठ्ठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के 23 छात्रों द्वारा सीबीएसई क्लस्टर एथिलेटिक्स 2018 में भाग लिया गया। संस्था अध्यक्ष सिद्ध भाऊ, उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, सचिव एसी साधवानी द्वारा खेलों के लिए बच्चों को सतत् प्रोत्साहित किया जाता है। सीबीएसई द्वारा अायोजित क्लस्टर एथिलेटिक्स में मध्यक्षेत्र के सभी सीबीएसई स्कूलों से प्रतिस्पर्धा में 17 वर्षीय छात्र मोहित माखीजा ने 200 मीटर स्पर्धा में सम्पूर्ण मध्यक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता वडोदरा (गुजरात) में 28.09.2018 से  30.09.2018 तक सीबीएसई ने आयोजित की थी। गौरतलब है कि मोहित माखीजा का सिलेक्शन गोल्ड मैडल जीतने के बाद अब सीबीएसई नेशनल्स में हो गया है। 

No comments