जांच में 22 लोगों का निकला थैलेसीमिया माइनर, 251 लोगों को जांच रिपोर्ट बांटी - Web India Live

Breaking News

जांच में 22 लोगों का निकला थैलेसीमिया माइनर, 251 लोगों को जांच रिपोर्ट बांटी

- 251 लोगों  की थैलेसीमिया माइनर जांच की रिपोर्ट का किया वितरण
- 16 सितंबर को लगाया था निशुल्क थैलेसीमिया माइनर जांच शिविर
भोपाल। सिंधु सेना द्वारा 16 सितंबर को ईदगाह कमेटी हॉल में एक कैंप लगाकर 251 युवाओं की निशुल्क थैलेसीमिया माइनर जांच करवाई गई थी जिसका आज थैलेसीमिया माइनर जांच रिपोर्ट वितरण किया गया  इस अवसर पर सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि थैलेसीमिया का नाइलाज बीमारी है जिसमें बच्चे को हर 15 दिन में  खून लगवाना पड़ता है  और उस बच्चे के जीवन का कोई भरोसा नहीं रहता कि वह कब तक जिएगा  इसी को देखते हुए सिंधु सैना लगातार थैलेसीमिया मुक्त भोपाल के लिए काम करती हुई आ रही है इसी कड़ी में हमने कैंप लगाकर 251 लोगों की निशुल्क थैलेसीमिया माइनर जांच कराई थी जिसमें 20 लोगों की जांच मैं थैलेसीमिया माइनर आया है उन सभी  20 युवाओं को  बताया गया कि  शादी से पूर्व  जिससे उनकी शादी होने वाली है उसका थैलेसीमिया माइनर टेस्ट  करवाना अति आवश्यक है  क्योंकि यदि  जिससे उनका विवाह हो रहा है वह भी थैलेसीमिया माइनर निकला  तो शादी के बाद आने वाली संतान  को थैलीसीमिया नामक बीमारी होगी। 
इस अवसर पर डॉ राकेश सूखेजा ने बताया कि सिंधु सेना का  प्रयास निश्चित रूप से थैलेसीमिया मुक्त भोपाल से लिए बढ़ता हुआ एक कदम है और हम सब मिलकर इस बीमारी को खत्म करने के लिए जागरूकता फैलाना चाहिए।
इस अवसर पर अनिल थारवानी, सुमित आहूजा, दर्शन कुकरेजा, दीपेश रामचंदानी, मनीष रामचंदानी, राजेश पंजवानी, संजय माधवानी, कमल राजानी, भीष्म आहूजा, विवेक पंजवानी, सोनू कटारिया मौजूद थे।

No comments