संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन का विशाल रक्तदान शिविर संत हिरदाराम नगर में 2 अक्टूबर को
संत हिरदाराम नगर। सतगुरु माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव जी महाराज जी के आशीर्वाद से एवं ब्रांच संयोजक महेश वीधानी के मार्गदर्शन में संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन बैरागढ में 2 अक्टूबर दिन मंगलवार को गांधी जयंती के दिन विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक रखा गया है। मानव को जागरुक करने के लिए निरंकारी मिशन के अनुयायी अभी से ही रक्तदान करने के लिए सार्वजनिक जगहों पर स्कूलए कालेजो एवं अन्य स्थानों पर जन जागृति देने के लिए नुक्कड नाटक के माध्यम से संदेश दे रहे है कि रक्तदान करके किस प्रकार किसी पीडित मानव की सेवा कर सकते है। इसके अलावा रक्तदान शिविर के एक दिन पहले शहर में एक जनजागृति रेली का आयोजन किया गया है जिसमे हाथो में स्लोगन वाली पटिटया लिए निरंकारी मिशन के अनुयायी जगह जगह पर यह संदेश देगे कि हम सब मिलकर रक्त दान करे क्योंकि रक्तदानए महादान होता है। इसके लिए अभी से ही सार्वजनिक संस्थाओंए सरकारी दफ्तरों, व्यवसाईयों आदि से सम्पर्क किया जा रहा है ताकि बढ चढकर रक्तदान शिविर को सफल बनाया जा सकें।
ज्ञात हो कि निरंकारी मिशन रक्तदान करने में देश की अग्रणी संस्थाओं में से एक है जब कभी भी किसी पीडित मानव को रक्त की आवश्यकता पडी है तब तब निरंकारी मिशन ने वहा पर रक्त पहुंचाकर मानवता का संदेश दिया है। निरंकारी मिशन पूरे विश्व में रक्तदान शिविर लगाता है। रक्त ही वह चीज है जो किसी फैक्ट्री में नही बनता वह केवल इंसान के शरीर में बनता है। क्यों न हम सब मिलकर रक्तदान करके किसी पीडित मानव की मदद करें एवं उनके आशीर्वादो के पात्र बने। निरंकारी मिशन द्वारा अब तक लगभग 10 लाख 40 हजार यूनिट रक्त संग्रह कर पीडित मानव तक पहुंचाया गया है।
निरंकारी मिशन समय समय पर सामाजिक सेवा कार्यो में हमेशा ही अग्रणीय रहता है। चाहे वो रक्तदान करना होए साफ सफाई अभियान चलाना होए वृक्षारोपण करना होए हाल ही में केरल में आई आपदा के दौरान निरंकारी मिशन के अनुयायी ने 24 घंटे निःस्वार्थ भाव से पीडित मानव की सेवा कर मानवता का परिचय दिया।
उपरोक्त रक्तदान शिविर की रुपरेखा ब्रांच संयोजक महेश वीधानी चेरीटेबल फाउण्डेशन प्रभारी पुरुषोत्तम मूलानीए संचालक अशोक नाथानीए शिक्षक विजय कृपलानी आदि द्वारा तैयार की गयी।

No comments