दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया शादी का कार्ड, 14-15 नवम्बर को होगी शादी - Web India Live

Breaking News

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया शादी का कार्ड, 14-15 नवम्बर को होगी शादी


मुम्बई | वुड के दीवानों के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री इंतजार कर रही थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कब अपनी शादी की तारीखों का ऐलान करेंगे? ऐसे में रविवार शाम करीब 4 बजे दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के कार्ड की तस्वीर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी। इस पोस्ट में दीपिका ने खुलेआम एलान किया कि वे इसी साल 14 और 15 नवंबर को वो रणवीर सिंह के साथ 7 फेरे लेंगी।
इटली में होगी शादी : सूत्रों के अनुसार, दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में होगी। इनके शादी के फंक्शन्स चार दिन तक चलेंगे। इस दौरान होने वाले सभी फंक्शन हिन्दू रीति रिवाज से होंगे। इस शादी में परिवार वालों के अलावा इनके करीब दोस्त ही शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों भारत आने पर रिसेप्शन रखेंगे। इनमें से एक रिसेप्शन मुम्बई में तो दूसरा बेंगलुरू में होगा। गौरतलब है कि बेंगलुरू दीपिका का होम टाउन है।

रामलीला की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी : दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला (GKRR) की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। इस फिल्म के बाद दोनों साथ में संजय लीला भंसाली की पीरियोडिक फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी काम किया है। ये तीनों फिल्में हिट साबित हुईं।

No comments