सेवा सदन में 92 वें नि:शुल्क यूरोलाॅजी शिविर का शुभारंभ, 472 रोगियों का हुआ पंजीयन - Web India Live

Breaking News

सेवा सदन में 92 वें नि:शुल्क यूरोलाॅजी शिविर का शुभारंभ, 472 रोगियों का हुआ पंजीयन

संत हिरदाराम नगर। स्थित सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में सोमवार को लगे 92 वें नि:शुल्क यूरोलाॅजी शिविर में 472 रोगियों ने इलाज के लिये पंजीयन कराया । इसमें 355 पुरूष तथा 117 महिला रोगी शामिल हैं। यह षिविर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा जीव सेवा संस्थान और बैंगलुरू के जय शिव शक्ति स्वास्थ्य एवं षिक्षा फाऊन्डेशन के सहयोग से लगाया गया  है। शिविर में जिन रोगियों ने पंजीयन करवाया है उनकी संख्या का स्थानवार विवरण इस प्रकार है।
शिविर में भोपाल जिले से 208, संत नगर और बैतूल से 4-4, इन्दौर से 23, विदिशा से 42, रायसेन से 27, राजगढ़ से 25, होशंगाबाद से 22, हरदा से 13, सागर से 2, सीहोर से 45, शाजापुर से 26, अमरावती और गोंदिया से एक-एक, देवास से 10, टीकमगढ़ से 3, गुना और नरसिंगपुर से 3-3,, अशोक नगर, दमोह, धार, खरगोन, खण्डवा, रीवा, सतना, कानपुर और उज्जैन से एक-एक रोगी ने इलाज हेतु पंजीयन कराया। डाॅक्टरों ने इन मरीजों के रोग का परीक्षण, पैथालाॅजी जांचें, एक्सरे एवं सोनोग्राफी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिविर में संत सिद्ध भाऊ की उपस्थिति में मुम्बई के डाॅ. दीपक झांग्यिानी, भोपाल के डा. सी.पी. देवानी, डाॅ. सुधीर लोकवानी, डाॅ. टी.के. ज्ञानचंदानी इन्दौर के डाॅ. राजेन्द्र पंजाबी, समाज सेवी जे.के. पमनानी, लोकूमल आसवानी, ट्रस्टीगण एल.सी जनियानी, तुलसी आडवानी, रमेश राजानी, हीरो ज्ञानचंदानी, हीरो केसवानी और ए.सी.साधवानी ने पूजा अर्चना कर शिविर का  शुभारंभ किया । इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

No comments