खरगोन / कसरावद: बस आैर ट्रक की हुई भिड़ंत, एक कंपनी के 4 कर्मचारियों की मौत - Web India Live

Breaking News

खरगोन / कसरावद: बस आैर ट्रक की हुई भिड़ंत, एक कंपनी के 4 कर्मचारियों की मौत

खरगोन। रात की पाली में काम करने के बाद कंपनी की गाड़ी से घर जा रहे कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार हो गए। कसरावद के पास उनकी बस सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में चार कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 18 लोग घायल हैं। इसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा रविवार सुबह 8.30 बजे के आसपास हुआ। बलखड़ गांव स्थित ग्लूकोस बॉटल बनाने वाली पीडीपीएल कंपनी के कर्मचारी रात की पाली में काम करने के बाद सुबह कंपनी की बस से घर जा रहे थे। कंपनी की गाड़ी जैसे ही वलगांव फाटे के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कर्मचारियों को ले जा रही बस करीब 5 फीट दूर जा गिरी।
हादसे में बस में सवार चार कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 व्यक्ति घायल हो गए। मरने वालों में पंकज टंटू चौधरी निवासी बलगांव (20), अमित तुकाराम मकवाने निवासी झापड़ी (22), राहुल सुखलाल चौहान निवासी तितरान्या (22), राजेश प्रेमलाल यादव निवासी टीकमगढ़ (25) है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया है।
-रात की पाली में काम करने के बाद कंपनी की गाड़ी से घर जा रहे थे कर्मचारी
-हादसे में 18 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर 
-हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे वलगांव फाटे के नजदीक हुआ

No comments