गांधी जयंती: साधु वासवानी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प लिया
संत हिरदाराम नगर। सुधार सभा द्वारा संचालित साधु वासवानी स्कूल में आज श्रद्धा के साथ महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाष डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि हमारे भारत देष की नींव इन्हीं महापुरुषों ने रखी है अब युवा पीढ़ी का दायित्व है इनकी रक्षा करना अतः इनके सिद्धांतों व आर्दशों को अपने जीवन में अपनाएं व सच्चाई के मार्ग पर चलें।
कार्यक्रम में उपप्राचार्या स्वाति कलवानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री हमारे देश के ऐसे महान देशभक्त थे जिन्होंने अपने जीवन के बारे में न सोचते हुए देश में भाईचारा, एकता, अहिंसा को अपनाकर देश को आजादी दिलवायी।
स्कूल की शिक्षिका नूतन लेखवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन महान हस्तियों का जन्म दिवस है जिनका नाम विष्व की सर्वश्रेष्ठ सूची में आता है, महात्मा गांधी ने बिना हिंसा के देष को आजादी दिलवाई एवं लालबहादुर शास्त्री ने पाकिस्तान को हराकर भारत को आजादी दिलवाई, इनका जन्मदिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब हम इनके आदर्ष विचारों को जीवन में उतारेंगे।
विद्यालय के छात्रा कु. श्रुति ने कहा कि महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री हमारे देश के आदर्श हैं उनके आदर्शों पर चलकर हमें भारत देश को आगे बढ़ाना है। माननीय मोदी जी ने भी इस दिन को स्वच्छता अभियान दिवस का नाम दिया है।
छात्रा कु. रक्षा गर्ग ने कहा कि गांधीजी अहिंसा के पूजारी थे सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत को उन्होंने अपने जीवन में प्राथमिकता दी। हम गांधी जी के वचनों पर चलें और उनके कार्यों को आगे ले जाएं। गांधीजी कहते थे जो सीखते हैं वे दीर्घायु होते हैं। जो केवल अपने लिए जीते है वे मृत व्यक्ति के समान हैं। उन्होंने भारत देष को परतंत्रता की जंजीरों से आजाद करवाया एवं भारत माता के सच्चे सपूत कहलाए।
छात्रा कु वर्षा और डिंकी ने एक सुंदर गीत की प्रस्तुत सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में दीपा आहूजा, रुपाली मेहषराम, रेनू बालचंदानी, कांता लेखवानी, सिमरन मोहनानी, दीप्ति वाधवानी, नरेश फूलचंदानी, प्रीति आहूजा आदि बड़ी संख्या में शिक्षकगण व छात्र-छा़त्राएं उपस्थित थे।
मंच संचालन भावना कलवानी द्वारा किया गया एवं आभार स्वाति कलवानी द्वारा व्यक्त किया गया।
No comments