संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई समूह चर्चा
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय, भोपाल में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर समूूह चर्चाका आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी, प्रभारी प्राचार्य डाॅ. सुनीला चौबे, महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
इस अवसर पर स्लोगन काम्पिटीशन, डाॅक्युमेंट्री फिल्म एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। समूह चर्चा में 10 छात्राओं ने भाग लिया। चर्चा के विषय सरदार वल्लभ भाई पटेल का बाल्यकाल, स्वतंत्रता की लड़ाई में योगदान, लौहपुरूष, स्वतंत्रता पश्चात भारत का एकीकरण एवं भारत का नेतृत्व आदि रहे।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी ने समस्त छात्राओं को एकता दिवस की बधाई देते हुए एकता के महत्व को बताया। आपने कहा कि एक सफल राष्ट्र तभी बन सकता है जब उसमें रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति एकता के सूत्र में बंधे हो। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डाॅ. सुनीला चौबे ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विभा खरे, विभागाध्यक्ष, आहार एवं पोषण द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाषा विभाग द्वारा किया गया।

No comments