संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में स्वस्थ नारी स्वस्थ प्रदेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के आदेषानुसार ’’स्वस्थ नारी स्वस्थ प्रदेश’’ कार्यक्रम का आयोजन सिविल अस्पताल बैरागढ़ के सहयोग से किया गया। एनिमिया महिलाओं में तथा उनकी आने वाली संतान में अनेक रोगो का कारण हो सकता है इस कारण किषोर अवस्था में ही छात्राओं के हीमोग्लोबिन की मात्रा जाॅंच कर, आवश्यकतानुसार सुधार कर भविष्य में स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र, आहार एवं पोषण एवं रसायनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सिविल अस्पताल बैरागढ़ से डाॅ. कल्पना भकोरिया, चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी टीम का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में लगभग 325 छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया तथा उनको फोलिक एसिड और आयरन की गोलियों निःशुल्क वितरित की गई।
श्रीमती विभा खरे, विभागाध्यक्ष, आहार एवं पोषण विभाग ने छात्राओं को आहार द्वारा एनिमिया को दूर करने के उपाय बताते हुए सही डाईट चार्ट की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. हर्षा प्रेमचंदानी, विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डाॅ. माधवी गौड़ ने संस्था के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी एवं डाॅ. सुनीला चबे, प्रभारी प्राचार्य के प्रति आभार प्रकट किया जिन्होंने महाविद्यालय के संसाधन इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए उपलब्ध कराए ।


No comments