दृष्टि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह में निबंध और पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन
भोपाल। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में विगत 4 अक्टुबर से संचालित दृष्टि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज अंधत्व निवारण के राज्य कार्यक्रम अधिकारी श्री हेमन्त सिन्हा की उपस्थित में पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 5 महाविद्यालयों के 47 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने नेत्र सुरक्षा की विधियों पर आधारित अपने पोस्टर्स का डिजाइन बनाया। हेमन्त सिन्हा और निर्णायक मंडल के सदस्यों ने उत्कृष्ट पोस्टर्स का चयन किया। इसमें कु. दिव्या पवार को प्रथम पुरस्कार की पात्रता मिली है जबकि कु. अंजली स्नेहा को द्वितीय पुरस्कार और कु. निकिता गोडबोले को तृतीय पुरस्कार हेतु चयन किया गया। इसी प्रकार बुधवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। निबंध प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों के नाम बाद में घोषित किये जायेंगे। इस अवसर पर सेवा सदन के प्रबंधन ट्रस्टी श्री लोकचंद जनियानी विषेष रूप से उपस्थित थे।
समारोह में राज्य कार्यक्रम अधिकारी श्री हेमन्त सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों को चित्रकला या पोस्टर डिजाइनिंग के पहले संबंधित विषय वस्तु का अध्ययन कर लेना चाहिये। पोस्टर डिजाइनिंग में रचना कार की कल्पना शीलता महत्वूपर्ण होती है। यदि आपको संबंधित विषय का ज्ञान और सृजनषीलता के गुण की कमी होगी तो चित्रकला और पोस्टर डिजाइनिंग में उद्देष्य पूर्ण कृति की रचना नहीं की जा सकती। सिन्हा ने कहा कि इन गुणों को विकसित करने के लिये विद्यार्थियों को सतत अध्ययनषील रहना चाहिये। अंत में जनियानी ने हेमन्त सिन्हा को शाॅल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। सेवा सदन द्वारा विजेता छात्राओं सहित सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी बांटे गये।
No comments