नवयुवक सभा में दिवाली मिलन समारोह संपन्न - Web India Live

Breaking News

नवयुवक सभा में दिवाली मिलन समारोह संपन्न


संत हिरदाराम नगर। नव युवक सभा द्वारा संचालित पं. दीनदयाल कन्या महाविद्यालय, ए.टी.शाहानी कन्या उ.मा.विद्यालय, के.टी.शाहानी बालक उ.मा. विद्यालय एंव सिंधु माध्यमिक विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से दीपावली मिलन समारोह  का आयोजन नव युवक सभा, भवन में किया गया। माॅं सरस्वती जी एंव संत हिरदाराम साहिब जी के चित्रों पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में आये हुए संस्था के पदाधिकारियों को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया। दीनदयाल कालेज की प्राचार्या गीतांजलि पिंपलकर, ए.टी.शाहानी के प्रभारी प्राचार्य रामगोपाल चंदेल एंव के.टी.शाहानी के प्राचार्य संतोष रजक द्वारा अपने-अपने संस्थाओं के संबंध में संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया गया साथ ही संस्था की प्रशासक विमला हिंगोरानी द्वारा संस्था द्वारा चलाई जा रही समस्त शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की एंव सभी पदाधिकारियों एंव समस्त स्टाफ को दीपावली की बधाई दी। 
उद्बोधन की श्रंखला में सर्वप्रथम शिक्षाविद् विष्णु गेहानी जी ने दीपावली की बधाई दी और संस्था के पुराने समय को याद करते हुए कहा कि पूर्व में नव युवक सभा का कोई सानी नहीं था। हमारी संस्था में विद्यार्थियों की संख्या भी काफी अच्छी थी। आज हमारे विद्यालयों में विद्यार्थी संख्या कम होती जा रही है। संख्या बढ़ाने के लिए हमें भरसक प्रयास करने होंगे। सभी शिक्षक यदि ठान लें तो हमारी पूर्व स्थित वापस प्राप्त हो सकती है इसके लिए मन से प्रयास करने होंगे। आज का युग विज्ञापन का युग है। इसलिए हमें भी इसी का सहारा लेना होगा। हमें इसी के सहारे अपनी नैया पार लगानी है। इसमें अनुषासन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि अनुशासित तरीके से किये गये कार्य अवष्य पूर्व एंव सफल होते हैं। 
नव युवक सभा के अध्यक्ष तोलाराम हिमथानी जी ने अपने उद्बोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाऐं दी एंव इस शुभ अवसर पर संस्था में कार्यरत समस्त स्टाफ के वेतन वृद्धि की घोषणा की । 
संस्था के उपाध्यक्ष वासदेव वाधवानी एंव महासचिव श्री राजेष हिंगोरानी ने भी अपने उद्बोधन में संस्था की तरक्की की कामना करते हुए समस्त स्टाफ को दीपावली की बधाई दी।     
संस्था के सचिव ए.सी.साधवानी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया और विष्णु गेहानी जी के बताये हुए मार्ग का समर्थन करते हुए कहा कि विज्ञापन का सबसे महत्वपूर्ण एंव कारगर तरीका मौखिक विज्ञापन का है। इसका असर भी ज्यादा होता है। हमें इसी का सहारा लेना चाहिए। आगे उन्होने कहा कि मुझे आषा है कि अगले वर्ष हमारी संस्था और ज्यादा तरक्की करेगी एंव ज्यादा वेतनवृद्धि की घोषणा होगी। अंत में उन्होने सभी पदाधिकारियों एंव समस्त स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाऐ दी। 
कार्यक्रम के आखिर में नव युवक सभा द्वारा अपने समस्त स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। 
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष मंघाराम टहिल्यानी, संयुक्त संचिव धर्मप्रकाष मोटवानी, शामनदास शौकतराय, शेवाराम आसनानी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक आजीएस चंदेल ने किया।

No comments