कांग्रेसी नेता प्रकाश आसूदानी ने कमलनाथ से की टिकिट की मांग, कहा- सिंधी समाज को दिया जाए हुजूर क्षेत्र से टिकिट
- कमलनाथ ने कहा- सिंधी समाज पर पूरा भरोसा, नाराज नहीं करेंगे
भोपाल। संत हिरदारामनगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश आसूदानी के नेतृत्व में हुजूर क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की इस मुलाकात में उन्हें बताया गया कि वर्तमान में हुजूर क्षेत्र सिंधी बहुल्य क्षेत्र है लेकिन उसके बावजूद भी आज तक कांग्रेस ने सिंधी समाज के व्यक्ति को विधानसभा की टिकिट नहीं दी, जिस कारण यहां से लगातार कांग्रेस को हर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है और भाजपा ने हर बार यहां से चुनाव जीतकर सिंधी समाज को नजर अंदाज किया। उन्होंने हमेशा समाज की अनदेखी की है। यहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश आसूदानी ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बताया कि आज वर्तमान विधायक एवं भाजपा सरकार द्वारा सिंधी समाज की हमेशा अनदेखी करने के कारण समाज में भजापा के खिलाफ काफी नाराजगी है इसके अलावा सरकार की जनविरोधीयों नीतियों के कारण भी आम जनता में सरकार के प्रति गुस्सा है जिस कारण अगर कांग्रेस इस बार हुजूर क्षेत्र से सिंधी समाज के व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाती है तो समाज के साथ-साथ अन्य जातियों के लोगों को भी कांग्रेस के प्रति एक आशा की किरण जागेगी और यहां से भाजपा के किल्ले को तोड़कर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। जिसका निश्चित फायदा हुजूर के साथ-साथ भोपाल की अन्य सीटों पर भी कांग्रेस का जनाधार बड़ेगा और कांग्रेस हुजूर क्षेत्र के साथ-साथ भोपाल की अन्य सीटों पर भी अपनी जीत दर्ज करेगी। इस दौरान यहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने समाज तथा हुजूर क्षेत्र से आए हुए कांग्रेस नेताओं को आश्वस्त किया की इस बार सिंधी समाज के किसी भी व्यक्ति को हुजूर क्षेत्र से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाएगी और हमें पूरा विश्वास है कि पूरा समाज एक होकर हुजूर विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत दर्ज कररवाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश आसूदानी के अलावा अटल मेघानी, मनोहर आसूदानी, किशोर जनयानी पूर्व जनपद सदस्य नर्मदा प्रसाद वर्मा, अजीत फुलवानी, सतीश यादव, कयूम खान, अनिस मंसूरी, कैशव सिंह ठाकुर, प्रकाश वीधानी, महेश गुरबानी, सीताराम पटेल, महेश वर्मा, राहुल वाधवानी, मदनलाल पाटीदार, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज एवं हुजूर क्षेत्र के कांग्रेसीजन मौजूद थे।


No comments