बीजेपी पर दबाव बनाने डागा करेंगे समर्थकों के साथ मीटिंग, मंगलवार सुबह 11 बजे डागा हाउस में जुटेंगे कार्यकर्ता
भोपाल। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा अब बीजेपी पर दबाव बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मीटिंग करने का निर्णय लिया है। मंगलवार सुबह 11 बजे सम्पूर्ण हुजूर क्षेत्र से एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ता डागा हाउस में जुटेंगे। जिनसे डागा चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर से डागा दिल्ली में कांग्रेस से टिकट की आस में तीन दिन तक डटे रहे, लेकिन सार्थक परिणाम नहीं मिलने के चलते वे अब निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं। इसी को लेकर वे समर्थकों चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे कि निर्दलीय चुनाव लड़ें या नहीं।

No comments