टिकट के लिए तीन दिन से दिल्ली में डेरा जमाए हैं पूर्व विधायक डागा, -डागा हाऊस में सन्नाटा, बॉक्सर डॉग कर रहा है पहरेदारी - Web India Live

Breaking News

टिकट के लिए तीन दिन से दिल्ली में डेरा जमाए हैं पूर्व विधायक डागा, -डागा हाऊस में सन्नाटा, बॉक्सर डॉग कर रहा है पहरेदारी

 भोपाल। बीजेपी की ओर से हुजूर विधानसभा के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा बीते तीन दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। उनके नजदीकी समर्थकों ने बताया कि टिकट की मांग को लेकर कांग्रेस हाईकमान से उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि डागा ने इससे इनकार किया है। डागा ने फोन पर हुई चर्चा में बताया कि वे दिल्ली में किसी दूसरे काम से पहुंचे हैं। इधर उनके निवास स्थान डागा हाउस में सन्नाटा पसरा हुआ है, यहां केवल बॉक्सर डॉग पहरेदारी कर रहा है।
टिकट मिली क्या, डागा जी चुनाव तो लड़ेंगे न
पूर्व विधायक डागा के करीबियों के फोन तो दिनभर घनघना रहे हैं। हुजूर के अलग-अलग क्षेत्रों से डागा समर्थक उनके करीबियों के पास फोन पर टिकट की जानकारी ले रहे हैं। वे पूछ रहे हैं टिकट मिली क्या, डागा जी चुनाव तो लडेंगे न। डागा करीबियों के पास पिछले तीन दिनों से रोजाना 200 से ज्यादा कॉल पहुंच रहे हैँ। इतना ही नहीं डागा हाऊस में तो चुनाव की तैयारियों को लेकर पंडाल खड़ा करने के लिए सामान तक निकलना रखा है। संकेत मिलने का इंतजार है।

No comments