देवकी नंदन ठाकुर पहुंचे संतनगर, एस्ट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ हुए सियासी
भोपाल। एट्रोसिटी एक्ट की खिलाफत करते हुए सियासी हुए प्रवचनकार देवकीनंद ठाकुर बुधवार को भोपाल आए। सियासी दल के रूप में विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का ऐलान किया। भोपाल पहुंचे ठाकुरजी ने संतनगर के सुख सागर दरबार में गृहस्थ साधु समाज के प्रमुख बाबा रामदास से मुलाकात की।
देशभर में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भागवत कथा वाचक बुधवार को भोपाल पहुंचे। विमानतल पर उनके अनुयायियों और उनके मुव्हमेंट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। देवकी नंदन ठाकुर अखंड भारत मिशन की अगवाई कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए देवकीनंदन ने चुनाव में उतरने के सवाल पर कहा बड़े निर्णय का ऐलान राजधानी में करेंगे। एयरपोर्ट से वे हिरदाराम नगर में गृहस्थ साधु समाज के अध्यक्ष बाबा रामदास उदासी के सुख सागर दरबार पहुंचे। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि एट्रोसिटी एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी का विरोध करने वाले संगठनों को एकजुट कर राजनीतिक विकल्प तैयार करेंगे।

No comments