मीणा समाज शक्ति संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस , दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भोपाल। शुक्रवार को मीणा समाज शक्ति संगठन मध्य प्रदेश ने अपना स्थापना दिवस मनाया जिस पर संघटन के कार्यकर्ताओं ने जल स्त्रोत एवं पर्यावरण संरक्षित रखने की शपथ ली एवं दीपदान किया। इस मौके जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने बताया की धीरे-धीरे हमारे नदी तलाव नष्ट हो रहे है जिसके कारण जल जीवन मछलियाँ आदि को नुकसान हो रहा है एवं पर्यावरण का संतुलन बुरी तरह से बिगड़ गया है।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति मीणा समाज शक्ति संगठन व सम्पूर्ण मीणा समाज चिंतित है एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन जन तक पहुँचाने के लिए जल स्त्रोतों के निकट दीप दान कर मीणा समाज शक्ति संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। मीणा समाज शक्ति संघटन के भोपाल कार्यकर्तओं ने शीतल दास की बगिया पर स्थिति घाट पर दीप दान किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामसेवक मीणा संरक्षक भीम सिंह मीणा प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र मीणा, राजकुमार मीणा रवि मीणा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments