संतनगर निवासी दौलत सिंह चौहान की बेटी कंचन सिंह चौहान ने भी हजूर से भरा नामांकन
भोपाल। पिछले 15 वर्षो से मेरे पिता दौलत सिंह चौहान द्वारा बैरागढ़ रेलवे फाटक को लेकर संघर्ष कर रहे पर कोई भी नेता या सरकार इस और ध्यान नही दिया जा रहा है। इसी के चलते बेटी कंचन सिंह चौहान ने शुक्रवार को हुज़ूर विधानसभा के लिए नामांकन भर दिया। कंचन ने बताया कि उनका मुख्य मुद्दा बैरागढ़ रेलवे फाटक पर अंडर/ ओवरब्रज और बैरागढ़ कला पर भी इसका निर्माण हो। तूमडा और भोरी के बीच कन्या महाविद्यालय, कोलर में जल संकट का निदान, हजुर क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में पक्की सड़क का निर्माण हो। इनको लेकर में जनता के बीच में जाउगी। आज पूरे देश में पार्षद से लेकर प्रधान मंत्री तक एक ही दल के होते हुए भी ओवर ब्रज नही बन पा रहा है, जनप्रतिनिधियों से दुखी होकर मैदान में आई हूँ और भी जनता की समस्यों का निदान करने का प्रयास करुंगी।


No comments