विधायक रामेश्वर शर्मा ने घर घर लगाया भाजपा का झन्डा - Web India Live

Breaking News

विधायक रामेश्वर शर्मा ने घर घर लगाया भाजपा का झन्डा

भोपाल। मेरा परिवार भाजपा परिवार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तत्वाधान में विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओ के निवास पर भाजपा का झंडा लगाया
 इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की मध्यप्रदेश को सम्रद्ध शाली बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश खड़ा है भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ प्रदेश को सम्रद्ध शाली बनाने के लिए यह सफ़र निरन्तर जारी रहेगा  जनता का स्नेह प्रेम आशीर्वाद भाजपा के साथ है हम प्रदेश में आप सभी के आशीर्वाद से फिर भाजपा का कमल खिला रहे है . विधायक रामेश्वर शर्मा गुरुवार को खबर लिखे जाने तक हिनोतिया, सुहागपुर , पिपलिया केशो , गुराडी घाट पहुंचे यहाँ विधायक शर्मा ने  नागरिक बंधुओ का आशीर्वाद लिया . इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक बंधुओ द्वारा विधायक शर्मा का अभिवादन किया।

No comments