मतदाता जागरूकता के लिए संत हिरदाराम कॉलेज में हुई स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता - Web India Live

Breaking News

मतदाता जागरूकता के लिए संत हिरदाराम कॉलेज में हुई स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता


भोपाल। संत हिरदाराम कन्या कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा दो दिवसीय मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का विषय क्रमश: मतदान आवश्यक है’ एवं ‘मजबूत लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी’ रहा। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम कु. डिम्पल ज्ञानचंदानी, एम.काॅम. प्रथम समसत्र, द्वितीय कु. मुस्कान दासवानी, बी.काॅम. आॅनर्स प्रथम वर्ष, तृतीय कु. अनुष्ठा गौतम, बी.काॅम. आॅनर्स प्रथम वर्ष एवं निबंध प्रतियोगिता में कु. प्रीति कुकरेजा, बी.काॅम. आॅनर्स द्वितीय वर्ष, कु. करिश्मा मनवानी, बी.काॅम. द्वितीय वर्ष, कु. अनुश्री जैन, बी.एससी. द्वितीय वर्ष रही। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डाॅ. नेहा गुप्ता एवं रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी श्रीवास्तव, शाजिया खान एवं डाॅ. वर्षा मंडवारिया मौजूद थी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये महाविद्यालय के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी, प्राचार्य डाॅ. चरनजीत कौर ने रासेयो इकाई को इस सफल आयोजन के लिये बधाई दी। 

No comments