भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर ने संतनगर में किया जनसंपर्क, दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से मिले शर्मा
- गांधीनगर मंडल के चुनाव कार्यालय उद्घाटन आज
भोपाल।
शुक्रवार को हुज़ूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संत हिरदाराम नगर में रोड शॉ किया । बस स्टेंड से विधायक शर्मा का जनसंपर्क प्रारम्भ हुआ जो नेहरू मार्किट, बर्तन मार्किट, चंचल चौराहा, मुखर्जी मार्किट से होता हुआ गुजरा। इस दौरान शर्मा ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों एवं नागरिकों के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद मांगा । इस अवसर पर हुज़ूर विधानसभा चुनाव प्रभारी सुशील वासवानी , दीपा वासवानी चंद्रप्रकाश इसरानी, राम बंसल , राजेश हिंगोरानी ,रमेश जानियानी बसंत चेलानी राहुल राजपूत , बसंत भारानी, सूरज यादव, बबलू चावला, राजेश बेलानी, महेश खटवानी, नरेश वासवानी, भारती खटवानी, हरीश बिनवानी, लविन मनसुखानी, भगवत विश्वकर्मा, शेट्टी चंदनानी सहित अन्य शामिल हुए ।
आज बिलखिरिया मंडल में जनसंपर्क करेंगे
विधायक रामेश्वर शर्मा शनिवार को बिलखिरिया भाजपा मंडल के विभिन्न गांवों में जाकर जनता आशीर्वाद लेंगें। सुबह 8 बजे से वे अरहेड़ी , सेवनिया ओमकारा , पिपलिया जहारिपिर , कल्याणपुर, बंजारा टपरा, अमोनी , प्रेमपुरा, गनियारी, कोट मुगालिया, गढ़मुर्रा, भदभदा, बालमपुर में नागरिक के बीच पहुंचेंगे।
दाता कॉलोनी सिंगारचोली में स्थापति होगा चुनावी कार्यालय
विधानसभा चुनाव की गतिविधियों के लिए शनिवार शाम गांधीनगर भाजपा मंडल का चुनाव कार्यालय दाता कॉलोनी सिंगारचोली में स्थापित किया जाएगा। जिसका शुभारम्भ शनिवार को 5:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।


No comments