हुजूर विधानसभा: कुटिया में संतजी के चरण पादुका के सामने पहुंचते ही फफ्ककर रो पड़े नरेश ज्ञानचंदानी - Web India Live

Breaking News

हुजूर विधानसभा: कुटिया में संतजी के चरण पादुका के सामने पहुंचते ही फफ्ककर रो पड़े नरेश ज्ञानचंदानी

- बाद में बोले- जब संत हिरदाराम जी थे मुझे बैरागढ़ की समस्‍याएं बुलाकर बताते थे और पूछते थे समाधान कैसे होगा
- ज्ञानचंदानी ने कुटिया में ही किए नामांकन फार्म पर हस्‍ताक्षर
- फिर कलेक्‍टोरेट जा पहुंचे पर्चा भरने
भोपाल। विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशी नरेश ज्ञानचंदानी शुक्रवार को नामांकन भरने से पहले संत हिरदाराम जी की कुटिया पहुंचे। यहां जब वे संतजी के चरण पादुका  के सामने पहुंचे तो सिर झुकाते ही फफ्ककर रो पड़े। बाद में ज्ञानचंदानी ने बताया कि वे पहले भी संतजी के सामने रोते थे। हिरदाराम जी उन्‍हें अक्‍सर कुटिया बुलाकर बैरागढ़ की समस्‍याएं बताते थे और पूछते थे समाधान कैसे होगा। ऐसे ही कई वाक्‍या ज्ञानचंदानी को याद आने लगा था और वो रो दिए। ज्ञानचंदानी ने बताया कि संत हिरदाराम जी हमेशा गरीबों की मदद के लिए कहते थे, पूछते थे बैरागढ़ का विकास कैसे होगा। कलेक्‍टोरेट जाने से पहले  ज्ञानचंदानी ने कुटिया में ही नामांकन फार्म पर हस्‍ताक्षर किए। समाधि स्‍थल पर माथा टेकने के बाद कुटिया में अरदास भी हुई। इसके बाद सम्‍पूर्ण हुजूर क्षेत्र से कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता की भीड़ ने ज्ञानचंदानी का स्‍वागत किया। भोपाल सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्‍यक्ष भगवानदेव इसरानी ने ज्ञानचंदानी का स्‍वागत करके सिंधी समाज की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्‍वासन दिया।
इस मौके पर कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्‍तव, अवनीश भार्गव, नानक चंदनानी, अशोक मारन, मंजीत मारन, भगवानदेव इसरानी, जयकिशन लालचंदानी, दिनेश मेंघानी, आनंद सबधानी, लीलाकिशन मेहरा सहित सम्‍पूर्ण हुजूर क्षेत्र के मंडलम व बूथ अध्‍यक्ष मौजूद थे।

No comments