जिला सिंधी समाज का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, डॉ. देवानी ने की समारोह की अध्यक्षता
भोपाल। रविवार को मनोहर डेरी में डॉ. चन्द्रपाल देवानी की अध्यक्षता में एवं संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मणदास केसवानी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। डाॅ. चन्द्रपाल देवानी ने यहां दीपवली की शुभकमानाऐं देते हुए समाज का मागदर्शन किया। लक्ष्मणदास केसवानी ने गुजरे दिनो को याद करते हुए अपने संस्मरण सुनाए। हास्य कवि बलू चोइथानी, श्याम चन्दनानी, घनश्यामदास जगवानी, भगत्रवान चन्दनानी, प्रेमचन्द जेठवानी ने रचनाओं के माध्यम से उपस्थिति दर्शकों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर शाल श्रीफल से मनोहरलाल हरवानी, डाॅ. चन्द्रपाल देवानी, ज्ञानचन्द लालवानी, सुरेश चन्दनानी, प्रतापराय तनवानी, एपी अभिचन्दानी, रमेश भाटिया, प्रकाश परियानी, लक्ष्मण माधवानी, ग्वालदास चुघ, प्रेमचन्द जेठवानी, ईश्वरलाल ठाकुर, नानकराम केसवानी, डाॅ. अशोक अटलानी, अशोक बुलानी, बल्लू चोइथानी, भगवानद चन्दनानी, पीताम्बर राजदेव, तुलसी नेनवानी, कमल प्रेमचन्दानी, लजपतराय वाधवानी, श्याम गोपलानी का सम्मान किया गया। अंत में संस्था सचिव घनश्यामदास जगवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


No comments