मतदान जागरुकता के लिए संत कॉलेज की छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक, कॉलेज की 31 छात्राओं और 6 टीचर्स ने रन फॉर डेमोक्रेसी मैराथन में की सहभागिता - Web India Live

Breaking News

मतदान जागरुकता के लिए संत कॉलेज की छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक, कॉलेज की 31 छात्राओं और 6 टीचर्स ने रन फॉर डेमोक्रेसी मैराथन में की सहभागिता

 भोपाल। संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा साप्ताहिक मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत 16 नवंबर  को महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया  गया, जिसका शीर्षक ‘मतदान - लोकतंत्र का महोत्सव’ था। इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य छात्राओं को मतदान के लिये प्रेरित करना एवं एक सफल लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भुमिका से अवगत कराना था। नुक्कड़ नाटक का सफल संयोजन सुश्री शाजिया खान, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। इन्हीं गतिविधियों के अंतर्गत महाविद्यालय की 31 छात्राओं एवं 6 प्राध्यापिकाओं ने टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित ‘रन फाॅर डेमोक्रेसी’ मैराथन में सहभागिता की। 
इस अवसर पर रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वर्षा मंडवारिया, एवं डाॅ. चन्द्रा पालीवाल, डीन (विज्ञान संकाय) उपस्थित थी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये महाविद्यालय के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी, प्राचार्य डाॅ. चरनजीत कौर ने रासेयो इकाई को लिये बधाई दी।

No comments