आज का राशिफल 10 मार्च 2019: आपकी सफलता के पीछे छुपा है एक राज़, इन लोगों का मिलेगा सहयोग
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेषः धेर्य रखें जल्द बाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यो में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृषभः कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।
मिथुनः बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।
कर्कः ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यो में गती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
सिंहः आपकी सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगो की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कन्याः कानूनी अड़चने आ सकती हैं। किसी बात से बेचेन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यदा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।
तुलाः जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
वृश्चिकः चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।
धनुः पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
मकरः समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहोल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
कुम्भः किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
मीनः व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बने।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2STkY35
via
No comments