सूरज ने तरेरी आंखें, लू से झुलसी राजधानी, 40.8 डिग्री पर पहुंचा पारा
भोपाल. दो दिन से 40 के पार चल रहे तापमान से शनिवार को राजधानी झुलसने लगी। 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। शनिवार को भोपाल में तापमान पिछले दस साल में सर्वाधिक तापमान की बराबरी कर ली। तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके पहले 2009 से 2018 के बीच साल 2017 में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार शनिवार को पडऩे वाली गर्मी की स्थित शुक्रवार-शनिवार की रात से ही तय हो गई थी। शुक्रवार-शनिवार को रात को सुबह 05.30 बजे तक तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यही नहीं शुक्रवार की रात 08.30 बजे तापमान 31.4 डिग्री और रात 11.30 बजे 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय सरवटे के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में बदली और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में संभावना है कि इसके असर के चलते अधिकतम तापमान में कुछ राहत लोगों को मिले। हालांकि बहुत अधिक राहत की उम्मीद नही है। अगले दो से तीन दिन लगभग पूरे प्रदेश के तेज गर्मी के चपेट में रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। शुक्रवार के न्यूनतम तापमान की तुलना में इसमें 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
राजधानी में ऐसी रही पारे की चाल—
समय—————-तापमान डिग्री में
सुबह
05.30 बजे——25.00
8.30 बजे——30.0
दोपहर
11.30 बजे—-37.6
02.30 बजे—-39.6
शाम
05.30 बजे—-38.8
यह रहा पिछले दस सालों में मार्च का अधिकतम तापमान—-
तिथि एवं वर्ष—————तापमान डिग्री सेल्सियस में
31 मार्च 2018——-39.3
31 मार्च 2017——-40.8
27 मार्च 2016——-39.2
29 मार्च 2015——-38.2
31 मार्च 2014——-38.3
23,29 मार्च2013—36.4
29 मार्च 2012——-39.5
19 मार्च 2011——-38.2
23 मार्च 2010——-39.5
04,05 मार्च 2009—38.0
अचानक बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
मच्छरों के लिए नगर निगम की तरफ से सभी 19 जोन में अलग-अलग फॉगिंग मशीनें दी हुई हैं। अधिकारियों का दावा है कि वे समय-समय पर इसका उपयोग भी करते हैं। शिकायत आने पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। अचानक गर्मी बढऩे से शिकायतें बढ़ गईं हैं। इन दिनों 50 से 60 शिकायतें मच्छर बढऩे की आ रही हैं। स्लम एरिया से ज्यादा शिकायतें हैं।
प्याऊ के नहीं किए इंतजाम
गर्मी बढऩे के साथ नगर निगम ने प्याऊ के इंतजाम नहीं किए है। कई जगह शिव नीर नाम से आरओ प्लांट खोले थे उन पर भी आम आदमी की प्यास नहीं बुझ रही है। क्योंकि प्लांट पर रेट फिक्स हैं। अपर आयुक्त स्वास्थ्य मयंक वर्मा का कहना है कि पानी के प्याऊ की डिमांड जैसे-जैसे आती जाएंगी व्यवस्था करा दी जाएगी।
मार्च में 11 फीट कम हुआ बड़े तालाब का पानी
1666.80 फुल टैंक लेवल
16552 फीट डेड लेवल
1655.10 फीट (गुरुवार को)
1655.08 फीट (शुक्रवार)
1655.05 फीट (शनिवार)
दोपहर 12.30 बजे के बाद नहीं लगेंगे स्कूल
भोपाल. शहर में पड़ रही तीखी गर्मी और लू चलने की आशंका को देखते हुए सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार अब स्कूलों का संचालन समय सुबह सात बजे से दोपहर 12.30 बजे तक का कर दिया है। दोपहर 12.30 बजे के बाद किसी स्कूल का संचालन नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए जारी किया गया है। गौरतलब है कि दिसम्बर माह में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uB3VZN
via
No comments