बड़ी खबरः राजधानी में 50 से अधिक बैंक खाते सीज! जानिए क्या है कारण...
भोपाल. वस्तु एवं सेवाकर नेटवर्क (जीएसटीएन) में रजिस्टर्ड ऐसे व्यापारी जिनका सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपए है और उन पर एक लाख रुपए से अधिक का टैक्स बकाया है, उनके बैंक खातों को विभाग सीज करेगा। भोपाल में विभाग ने एक सप्ताह के भीतर करीब 50 से अधिक बैंक खातों के लेन-देन पर रोक लगा दी है।
टैक्स विभाग की यह सख्ती मार्च माह में मिले राजस्व लक्ष्य को लेकर की जा रही है। अमले की कमी से विभाग अभी छापे और मोबाइल चैकिंग से दूरी बनाए हुए हैं। दरअसल वाणिज्यिक कर विभाग को प्रदेश में रिकवरी के लिए 100 करोड़ का लक्ष्य मिला है। 22 दिन बीतने के बाद भी विभाग अभी अपने टारगेट से काफी दूर है। इसलिए विभाग सख्ती के मूड में आ गया है।
नोटिस भी दिए
सूत्रों का कहना है कि जीएसटीएन में रजिस्टर्ड बकायादारों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन इससे विशेष सफलता नहीं मिली। अब लेन-देन पर रोक लगाने के मुख्यालय पर आदेश मिलने के बाद सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
बड़े बकायादारों से टैक्स जमा करने को कहा जा रहा है। जो ट्रेडर्स टैक्स जमा नहीं कर रहे है, उनके खिलाफ विभाग सख्त कदम उठा रहा है।
आरपी श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FmVAhj
via
No comments