लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा में हड़कंप! 57 लाख सदस्य हुए लापता! पढ़ें पूरी खबर
भोपाल@अरुण तिवारी की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले भाजपा के कई सदस्य अचानक लापता हो गए हैं, जिसके चलते पार्टी के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
दरअसल भाजपा सदस्यता की वैरीफिकेशन के दौरान चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। जिसमें भाजपा के लिए मिस्ड कॉल करने वाले 57 लाख सदस्य गायब हो गए हैं। इस सूचना के सामने आते ही भाजपा में हड़कंप की स्थिति बन गई। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है।
ऐसे समझें पूरा मामला...
जानकारी के अनुसार भाजपा के मिस्ड कॉल से बने सदस्य लापता हो गए हैं। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर देश में खूब वाहवाही बटोरी लेकिन सदस्यों में इतने बड़े इजाफे के बाद भी प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार नहीं बनी।

संगठन ने अपने एक करोड़ सदस्यों का वैरीफिकेशन कराया तो चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। पार्टी ने मिस्ड कॉल से बनाए एक करोड़ सदस्यों में से 43 लाख सदस्य ही मिल पाए जबकि 57 लाख लापता हो गए।
संगठन ने मिस्ड कॉल वाले एक-एक फोन नंबर पर संपर्क किया, इनमें से 57 लाख के नंबर ऑफ सर्विस बताए गए। ये जानकारी सामने आते ही संगठन सकते में है। पार्टी अब इसकी पड़ताल कर रही है कि एक करोड़ सदस्यों का आंकड़ा पूरा करने के लिए किस-किस स्तर पर लापरवाही बरती गई।
BJP अध्यक्ष ने कराया वैरीफिकेशन :
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश के बाद ये वैरीफिकेशन कराया गया। ये सारी जानकारी शाह कार्यालय ने तलब की है। सदस्यों के नाम पर हुए फर्जीवाड़े पर शाह ने नाराजगी भी जताई है।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश के बाद ये वैरीफिकेशन कराया गया। ये सारी जानकारी शाह कार्यालय ने तलब की है। सदस्यों के नाम पर हुए फर्जीवाड़े पर शाह ने नाराजगी भी जताई है।
ऐसे में जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद जिम्मेदारों पर एक्शन लिया जाएगा। वैरीफिकेशन में ये बात सामने आई है कि टेक्नीकल एक्सपर्ट की मदद लेकर सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई।
इन आईटी विशेषज्ञों ने अलग-अलग नंबरों से मिस्ड कॉल कर सदस्य संख्या को एक करोड़ तक पहुंचाया। कई फोन नंबर ऐसे भी हैं जो जियो की मुफ्त सिम से किए गए थे और जब जियो ने चार्ज लेना शुरु किया तो इनके द्वारा सिम को बंद कर दिया गया।
शाह ने चलाया था मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान :
2014 में स्पष्ट बहुमत से मोदी सरकार बनने के बाद अमित शाह को पार्टी अध्यक्ष बनया गया। बंपर जीत से उत्साहित शाह ने पार्टी की सदस्य संख्या बनाने का आसमानी टारगेट तय कर लिया।
2014 में स्पष्ट बहुमत से मोदी सरकार बनने के बाद अमित शाह को पार्टी अध्यक्ष बनया गया। बंपर जीत से उत्साहित शाह ने पार्टी की सदस्य संख्या बनाने का आसमानी टारगेट तय कर लिया।
दस करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने निकले शाह ने मध्यप्रदेश को मिस्ड कॉल के जरिए एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दे दिया क्योंकि यहां लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी थी।
इस लक्ष्य को पूरा करने में पार्टी का पसीना छूट गया और असंभव को संभव बनाने में तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले ली गई।
1 नवंबर 2014 से 31 मार्च 2015 तक मिस्ड कॉल से सदस्य बनाने की तारीख तय की गई लेकिन प्रदेश ने पहले विधानसभा उपचुनावों का हवाला दिया फिर नगरीय निकाय चुनावों को वजह बता दी गई और प्रदेश की तारीख पर तारीख बढ़ती गई। आखिरकार प्रदेश ने एक करोड़ सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने का ऐलान कर दिया जिसकी असलियत अब सामने आ गई।
हमने एक करोड़ सदस्य बनाए थे लेकिन डिजिटल वैरीफिकेशन में पूरी संख्या नहीं मिली, जिन लोगों के नंबर बदल गए वो वैरीफाई नहीं हुए, माना जा रहा है कि बहुत सारे उपभोक्ता जियो में शिफ्ट हो गए।
- विजेश लुनावत,प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा
No comments