'मुंबई हमले के बाद जवाब देने की हिम्मत नहीं कर पाई कांग्रेस, राहुल की प्रेस कॉन्फेंस से खुश था पाकिस्तान' - Web India Live

Breaking News

'मुंबई हमले के बाद जवाब देने की हिम्मत नहीं कर पाई कांग्रेस, राहुल की प्रेस कॉन्फेंस से खुश था पाकिस्तान'


भोपाल. मध्यप्रदेश में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- आज देश में आनंद का दिन है। पाकिस्तान के F-16 को मार गिराने वाले बहादुर जवान भारत वापस आया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- आज एक विश्व रिकार्ड बनने वाला है। मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए देशभर में आज एक करोड़ लोग बाइक लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं। विपक्ष पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए महा मिलावटी गठबंधन बन रहा है।

amit
सबसे ज्य़ादा आतंकी मारे
शाह ने कहा- देश में पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। मोदी जी के समय जब भी देश पर या देश के जवानों पर हमला हुआ, तो गोली का जवाब गोले से दिया गया है। आजकल विपक्ष के नेता एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि आप भी बहुत समय तक सत्ता में रहे हैं। 1990 से ये देश आतंकवाद से पीड़ित रहा है, लेकिन क्या कभी इन्होंने आतंकवादियों को जवाब देने का हौंसला दिखाया।
पाक को खुश होने का मौका मिला
पाकिस्तान पर पिछले चार दिन बहुत भारी रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी और उनके 21 दलों की प्रेस कॉन्फेंस के बाद पाकिस्तान को खुश होने का मौका मिला। कांग्रेस में आतंकवाद को जवाब देने का कभी जज्बा नहीं रहा, कांग्रेस में देश के जवानों के खून का बदला लेने की कभी हिम्मत नहीं रही, कांग्रेस में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की कभी हिम्मत नहीं रही।
मोदी दे सकते हैं पाकिस्तान को जवाब
राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा- मोदी आज पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं। हमारी सरकार आंतकवाद को खत्म करने के लिए दूसरे देश में घुसकर मार रही है लेकिन हमारे ही देश में कुछ राजनीतिक पार्टियां सेना से एयर स्ट्राइक के लिए सबूत मांग रही है। ममता दी पूछती हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई भी है या नहीं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा- चार दिन राहुल बाबा के लिए बड़े मुश्किल भरे दिन थे।

दो बार हुई सर्जिकल स्ट्राइक
शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने सोचा भारत में हमला करने से कुछ नहीं होगा। जवाब देने के लिए हमने पहली बार सर्जिकल स्ट्राइ की। पाकिस्तान ने सोचा भारत में चुनाव नजदीक है अगर कुछ कर भी देंगे तो क्या कर लेगें। लेकिन इन्हें नहीं पता इस वक्त भारत में नरेन्द्र मोदी की सरकार है और दूसरी बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की तो पाकिस्तान गिल गया। कश्मीर में अलगाववादी नेताओं को अब ठंड में भी पसीने आ रहे हैं। आज हम कूटनीतिक विजय भी हासिल कर रहे हैं जिस कारण पाकिस्तान आज दुनिया में अलग-थलग हो गया है।

amit
हमारी ताकत जनता से संपर्क
रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा- आने वाले समय में राहुल बाबा महा मिलावटी गठबंधन बना रहे हैं। देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां जाति के नाम पर तो कुछ लोग धर्म के नाम पर चुनाव लड़त हैं। लेकिन भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के संपर्क और आशीर्वाद से चुनाव मैदान में उतरते हैं। शाह ने लोगों से पूछा लोकसभा चुनाव किसलिए होना चाहिए। क्या किसी एक परिवार के बेटे को गद्दी में बैठने के लिए चुनाव होना चाहिए या फिर प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनाव होना चाहिए। देश को भ्रष्ट्राचार करने के लिए चुनाव होना चाहिए।
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए चुनाव होना चाहिए
शाह ने कहा- इस वक्त देश को पता है कि चुनाव इसलिए होना चाहिए क्योंकि देश को दुनिया में शक्तिशाली बनाना है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए चुनाव होना चाहिए। देश की अर्थ व्यवस्था की मजबूत करने के लिए लोकसभा के चुनाव होना चाहिए।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C41Zx7
via

No comments