आज इन 5 राशि वालों के लिए है एक जादुई दिन, हर इच्छा होगी पूरी - Web India Live

Breaking News

आज इन 5 राशि वालों के लिए है एक जादुई दिन, हर इच्छा होगी पूरी

भोपाल। आज 10 मार्च 2019 को रविवार का दिन है, रवि का अर्थ सूर्य होता है। ज्योतिष में यह दिन आदिपंच देवों में से एक सूर्यदेव का माना गया है। सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। इसका रत्न माणिक्य है। इसके अलावा कलयुग में आदि पंच देवों में से केवल सूर्य को ही दृश्य देव माना गया है।


ये हैं आदि पंच देव: श्री विष्णु, देवी दुर्गा, भगवान शिव, श्री गणेश और पांचवे सूर्य देव।

आज का दिन: आज यानि रविवार को पूरे दिन में तीन अति शुभ योग रहेंगे। दिन की शुरुआत दो शुभ योगों ब्रह्म और सर्वार्थसिद्धि योग के साथ होगी। इसके बाद शाम 4 बजे ऐंद्र नाम का शुभ योग शुरू होगा। पूरे दिन में तीन योग रहेंगे।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा माना जाता है, सूर्य को ज्योतिष की गणनाओं के लिए पुरुष ग्रह माना जाता है।


प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में सूर्य को आम तौर पर उसके पिता का प्रतिनिधि माना जाता है जो उस व्यक्ति के इस प्राणी जगत में जन्म लेने का प्रत्यक्ष कारक होता है ठीक उसी प्रकार जैसे सूर्य को इस प्राणी जगत को चलाने वाले प्रत्यक्ष देवता का रुप माना जाता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है।

सूर्य का प्रभाव...
कुंडली में सूर्य के बलवान होने पर कुंडली धारक सामान्यतया समाज में विशेष प्रभाव रखने वाला होता है तथा अपनी संवेदनाओं और भावनाओं पर भली भांति अंकुश लगाने में सक्षम होता है।

माना जाता है कि ऐसे लोग सामान्यतया अपने निर्णय पर अड़िग रहते हैं तथा इस कारण इनके आस-पास के लोग इन्हें कई बार अभिमानी भी समझ लेते हैं जो कि ये कई बार हो भी सकते हैं किन्तु अधिकतर मौकों पर ऐसे लोग तर्क के आधार पर लिए गए सही निर्णय की पालना ही कर रहे होते हैं।

वहीं नीच या पीड़ित सूर्य जातक को अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।

सूर्य से जुड़ी कुछ खास बातें...
अन्य ग्रहों की तरह सूर्य वक्री नहीं करता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।

सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद और समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। यह लीडर (नेतृत्व करने वाला) का भी प्रतिनिधित्व करता है।


सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

आज का राशिफल.10march2019. aaj ka Rashifal in hindi...

1. मेष राशि :
आपकी धन-संबंधी सभी परेशानियां खत्म होंगी और बड़ा धन-लाभ होगा। जल्द ही आपके सारे रुके काम पूरे होने शुरू हो जाएंगे। आपको कोई बड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है।


2. वृषभ राशि :
दोपहर के बाद से समय काफी अच्छा है। आपकी भावनाएं असामान्य रूप से उच्च स्तर पर कंपन कर रही हैं और यहां तक कि आपको कुछ संदेह भी हो सकता है कि क्या करने की आवश्यकता है।


3. मिथुन राशि :
आपका आत्मविश्वास आपके आस-पास के लोगों को भी सहज महसूस कराएगा। वहीं आज का दिन मिश्रित असर देगा। लेकिन व्यापारिक मामलों में चिंता रहेगी,आप कुछ बदलावों के माध्यम से उस संतुलन को पा सकते हैं।

4. कर्क राशि :
आज आप खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे। साथ ही कार्यों को नए तरीके से करने में आपको मजा भी आएगा। आज सेहत का ध्यान रखें। आपको कुछ नया समाचार मिल सकता है।


5. सिंह राशि :
आज यदि आप मन लगाकर काम करेंगे, तो आपको अपने कामों में सफलता मिल सकती हैं। आपके रुके बिगड़े हुए काम अचानक से बन जाएंगे। इस दौरान प्रेमिका का भरपूर प्यार मिलेगा। प्रेम के उलझे हुए मामलों में अपनों की मदद भी मिलेगी। परिवार में आप के मान सम्मान में लगातार वृद्धि होगी।


6. कन्या राशि :
आपको पुराने कर्ज से मुक्ति भी मिलने की संभावना है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे।

7. तुला राशि :
आने वाले दिनों में आपके संकट और कष्टों का निवारण होगा। आज आपको जल्द ही शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके घर में नए मेहमान के आने के योग नजर आ रहे हैं। जिससे आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।


8. वृश्चिक राशि :
आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सबसे अधिक रहेगी। आपके कष्ट समाप्त हो जाएंगे, जिसके चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर और व्यापार में सुख शांति और सफलता मिलेगी।

 

9. धनु राशि :
आपको अपने दैनिक जीवन में आज अचानक नयी-नयी सफलता मिल सकती हैं। आपके जीवन में आने वाली सभी दुखो का अंत हो सकता हैं, साथ ही धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

10. मकर राशि :
यह एक जादुई दिन है जहां आप जो चाहते हैं वह पूरा होगा। उदारता की आपकी भावना आपको आगे बढ़ाती है, लेकिन आप का एक हिस्सा संदेह पर पकड़ रखता है। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए कुछ खास रह सकता है।


11. कुंभ राशि :
नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या पैदा हो सकती है। कारोबार में विस्तार होने की वजह से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।


12. मीन राशि :
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे। उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आय में भी शुभता रहेगी।

आज का अंक ज्योतिष.10.03.2019 aaj ka ank jyotish in hindi...

अंक 01-

हर परिस्थिति में तटस्थ रहने का प्रयास करें। धार्मिक सत्संग परिवार से निकट लाने में सहायक होगा।


अंक 02-

लेन-देन में अतिविश्वास न रखें। खर्च की अधिकता रहेगी।


अंक 03-

छात्रों को विशिष्ट प्रयास करने होंगे। कारोबार में साझेदारों से प्रगाढ़ता आएगी।


अंक 04-

दूसरों के भरोसे रहने से नुकसान संभव है। समाज में सार्थक कार्यों में सहायक बनें।


अंक 05-

अनिश्चितता की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

अंक 06-

लाभहानि की चिंता छोड़कर कार्य करें। स्वास्थ्य मे गिरावट कार्य समय पर नहीं करने देगी।


अंक 07-

कानुनी प्रक्रियाओं को टालना उचित रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं।

 

अंक 08-

किसी भी बढ़े फैसले से पहले सलाह जरूर लें। सहनशीलता बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।

 

अंक 09-

खर्च की अनियमितता चिंता बढ़ाएगी। नया जोखिम उठाने की जरूरत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UtXFhY
via

No comments