बसपा में सब कुछ ठीक नहीं: सत्य प्रकाश - Web India Live

Breaking News

बसपा में सब कुछ ठीक नहीं: सत्य प्रकाश

भोपाल। लोकसभा चुनावों में बसपा की स्थिति को लेकर मध्यप्रदेश में अजब स्थिति बनी हुई है। बसपा को सपा से गठबंधन कांग्रेस के लिए परेशानी का विषय बना दिख रहा है। वहीं इन्हीं सब के बीच बसपा की स्थिति को बसपा के ही बागी नेताओं ने एकाएक फिर सामने ला दिया है।


दरअसल बीएसपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी को नुकसान हुआ है, इसके लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है। ये बातें उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।

उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन की बात हो रही थी लेकिन गठबंधन नहीं हो सका। गठबंधन ना होने का नुकसान पार्टी को हुआ। उन्होंने कहा कि अधिक गठबंधन होता तो बीएसपी की स्थिति मध्य प्रदेश में मजबूत होती।

अब तक हो चुका है ये
वहीं जो सूचना सामने आ रही है उसके अनुसार यूपी के बाद अब मध्यप्रदेश में बसपा और सपा गठबंधन चुनाव लड़ेगा। सपा की मांग पर बसपा ने तीन सीटें अखिलेश यादव की पार्टी के लिए छोड़ने का ऐलान किया। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक पार्टी तीन सीटों को छोड़ बाकी सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

बसपा ने अभी तक सतना और मुरैना से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं और जल्द ही सभी सीटों पर प्रत्याशियों घोषित हो जाएंगे। बीएसपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन को लेकर दावेदारों से चर्चा भी की है। लोकसभा चुनाव को लेकर बीएसपी-एसपी के गठबंधन पर बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने ये ऐलान किया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा गठबंधन का ऐलान पहले ही हो गया है। वहां सपा और बसपा ने यूपी में बराबर सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी से अगर हमें दो कदम पीछे भी हटना पड़ेगा, तो हम हटेंगे और बीजेपी को कड़ा जवाब देंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TCS7UZ
via

No comments