लोकसभा: सपा-बसपा के गठबंधन से कांग्रेस को नुकसान, साथ आने से इन सीटों पर मिल सकती थी जीत - Web India Live

Breaking News

लोकसभा: सपा-बसपा के गठबंधन से कांग्रेस को नुकसान, साथ आने से इन सीटों पर मिल सकती थी जीत


भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मध्यप्रदेश में गठबंधन किया है। सपा मध्यप्रदेश में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो बसपा 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सपा-बसपा ने अपने गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं करने से भाजपा को फायदा होगा तो कांग्रेस को नुकसान होगा। हालांकि इन दोनों के साथ आने के बाद भी मध्यप्रदेश में मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगी। वहीं, यूपी में भी मायावती और अखिलेश यादव ने गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया है। हालांकि दोनों पार्टियों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।
क्या है समीकरण
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में सपा और बसपा दोनों ही दलों का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। बसपा को 2 और सपा को 1 सीट मिली थी। हालांकि इसके बाद भी कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में दोनों दलों के समर्थन के कारण बनी हुई है। कांग्रेस के पास भी विधानसभा में पूर्ण बहुमत नहीं है। लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन का फायदा सीधे तौर पर भाजपा को मिलेगा यह भी नहीं कहा जा सकता है लेकिन कांग्रेस को नुकसान तय माना जा रहा है। अगर गठबंधन में कांग्रेस शामिल होता तो भाजपा से नाराज मतदाता कांग्रेस के पाले में जा सकता था लेकिन अब गठबंधन होने के बाद मतदाता के पास सपा-बसपा का भी एक विकल्प है। बसपा के वोट बैंक के बारे में कहा जाता है कि बसपा का वोट बैंक एकमुश्त बसपा को वोट करता है। उसके वोट बैंक में ज्यादा बिखराव नहीं होता है।

लोकसभा 2014 में कितना था वोटबैंक
2014 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में बसपा औऱ सपा को कोई भी सीट नहीं मिली थी। लेकिन कांग्रेस का कई सीटों पर बसपा ने कड़ी टक्कर दी थी। इसके अलावा बसपा के वोट शेयर की बात करें तो बसपा को 2014 में 3.08 फीसदी वोट मिले थे तो वहीं सपा को 0.8 फीसदी वोट मिले थे।
इन सीटों में कांग्रेस को नुकसान
2014 के लोकसभा चुनाव में पांच सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस के वोटों के साथ स पा और बसपा का वोट मिला दिया जाए तो वोट भाजपा उम्मीदवार को मिले वोट से ज्यादा हो जाते हैं और कांग्रेस भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता था।
सीट भाजपा को मिले वोट कांग्रेस को मिले वोट बसपा+सपा को मिले वोट अंतर/ कौन जीतता
बालाघाट 480,594 384,553 46,345+99,392 530,290/ गठबंधन
ग्वालियर 442,796 413,097 68,196+5,327 486,620/ गठबंधन
रीवा 383,320 214,594 175,567 390,161/ गठबंधन
सतना 375,288 366,600 124,602 491,202/ गठबंधन
मुरैना 375,567 184,253 242,586 426839/ गठबंधन


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tSgXlq
via

No comments