मप्र के रौनक, आशीष और भावेश मुख्य दौर में - Web India Live

Breaking News

मप्र के रौनक, आशीष और भावेश मुख्य दौर में

भोपाल. मध्यप्रदेश के आशीष सिन्हा, आदित्य तिवारी, भावेश गौर, रौनक वाधवानी, नील गरुड, कुणाल सिंह तथा महाराष्ट्र के करण लालचंदानी व फयाज कादरी ने 50 हजार रुपए इनामी अखिल भारतीय पुरुष टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य दौर में प्रवेश कर लिया है। \

मुख्य दौर के मुकाबले सोमवार से शुरू होंगे। कोलार रोड स्थित फ्यूचर टेनिस एकेडमी पर आयोजित इस प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग दौर के आखिरी राउंड में मध्यप्रदेश के आशीष सिन्हा ने मप्र के ही संदीप यादव को 6-3, 6-2 से, आदित्या तिवारी ने आलोक हजारे को 6-2, 6-2 से, भावेश गौर ने

विक्रांत सिंह को 6-2, 6-0 से, रौनक वाधवानी ने चित्रांश जौशी को 6-6-0 से, नील गरुड ने छत्तीसगढ़ के हरिजिक पटेल को 6-1, 6-1 से तथा कुणाल सिंह ने अरुण गोस्वामी को 6-2, 6-3 से पराजित कर मुख्य दौर में जगह बनाई। वहीं महाराष्ट्र के करण लालचंदानी ने मप्र के निशांत जदौन को 3-6, 6-4, 6-0 से तथा फयाज कादरी ने मप्र के अल्बर्ट जेम्स को 6-0, 6-2 से पराजित किया।

सारा युगल में उपविजेता रही

फ्यूचर टेनिस एकेडमी की खिलाड़ी सारा यादव पुणे में खेली गई अखिल भारतीय तीन लाख इनामी टेनिस प्रतियोगिता के महिला युगल में उपविजेता रही। सेमीफाइनल में सारा-हुमेरा ने साई अवंतिका व आरती मुनीया को 6-4, 6-4 से मात दी थी, लेकिन फाइनल में वैदेही चौधरी व साव्या शिवानी ने सारा-हुमेरा को 1-6, 6-2, 10-6 से मात दी। इससे पहले सारा ने हुमेरा शेख के साथ खेलते हुए क्वार्टरफाइनल में सोहा और अविका को 6-4, 6-0 से हराया।

 

सीए भोपाल को हराकर नगर निगम सेमीफाइनल में पहुंची

ओरिएंटल सीजन सिक्स इंटर कॉलेज और कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में नगर निगम ने सीए भोपाल को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्य मैच में रबिंद्र नाथ टैगोर विवि ने आर्किटेक्ट भोपाल को ६ विकेट से पराजित कर दिया।

सीए भोपाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। अक्षय शर्मा ने 36, अंकित ने 30, कप्तान ऋषि लोया ने 28 और पलाश पटेल ने 26 रनों का योगदान दिया। नगर निगम के ईसा पठान ने 3, ओम ने 2 विकेट लिए। जवाब में नगर निगम टीम ने निर्धारित लक्ष्य 18.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

विजय ने 27, शैलेंद्र ने 45 और अरविंद चौहान ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली। सीए के अंकुर जैन और राहुल ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शैलेंद्र रहे। इससे पहले आर्किटेक्ट भोपाल ने 18.1 ओवर में 99 रन बनाए। रबिंद्र नाथ टैगोर विवि के पुनीत बघेल ने चार और सुखेंद्र ने दो विकेट लिए। जवाब में रबिंद्र नाथ टैगोर विवि टीम ने निर्धारित लक्ष्य 10.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। शुभम सोलंकी ने 49, सुखेन्द्र ने 18 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच पुनीत बघेल रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uwq2Mf
via

No comments