Haryana Weather News Updates Forecast Today : हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम, कई जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी - Web India Live

Breaking News

Haryana Weather News Updates Forecast Today : हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम, कई जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी

Haryana Weather News Updates Forecast Today 27-09-2021: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि हरियाणा में आज कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। राज्य में होदल, नूह, बवाब, रेवाड़ी, सोहना सहित कई स्थानों पर तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है अथवा तेज गर्जन के साथ मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने दक्षिण भारत की ओर से आ रहे गुलाब चक्रवात के प्रभाव के चलते हरियाणा तथा निकटवर्ती अन्य राज्यों पर भी मौसम बदलने का अनुमान जताया है। उल्लेखनीय है कि गुलाब चक्रवात आंघ्र प्रदेश से लगते समुद्र तट पर आकर भारतीय सीमा में टकराया है। इसके प्रभाव से एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है जिसके चलते बारिश मे बढ़ोतरी हो सकती है। यह चक्रवात आगे पश्चिम उत्तर दिशा में बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में काफी आगे पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast News Today Live Updates : कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान 'गुलाब', कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

विभाग के अधिकारियों के अनुासर इस बार मानसून 29 सितंबर तक वापिस लौट सकता है। ऐसे में हरियाणा तथा अन्य पड़ौसी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज हरियाणा में मौसम साफ रहेगा परन्तु अगले 24 से 48 घंटों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Delhi Weather News Updates Today : दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया 'ग्रीन' अलर्ट, हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

आज राज्य का मौसम साफ रहने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज तापमान चंडीगढ़ में 28.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 27 डिग्री सेल्सियस, डामला में 30.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 28 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 27.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 27.8 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 28.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यह भी पढ़ें : Cyclone Gulab: आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में पहुंचा चक्रवात गुलाब, हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oabQdv

No comments