सूर्य पर्वत से ज्ञात होता है करोड़पति बनने का योग, देख‌िए क्या आपकी हथेली में है - Web India Live

Breaking News

सूर्य पर्वत से ज्ञात होता है करोड़पति बनने का योग, देख‌िए क्या आपकी हथेली में है


भोपाल। वैसे तो इंसान के हाथ में कई रेखाएं होती है जो भाग्य को बताती है। वैसे ये सच भी है कि भाग्य को बनाने में रेखाओं का अहम योगदान होता है। इन रेखाओं के माध्यम से हस्तरेखा विद्वान हमारे कर्मों और आने वाले भविष्य के बारे में बताते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि वैसे तो हम सभी के हाथों में कई रेखाएं होती हैं लेकिन कुछ लोगों के हाथों में कुछ विशेष प्रकार के चिन्ह और रेखाएं होती हैं जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती हैं। पंडित जी बताते है कि कुछ लोगों के हाथ में विष्णु रेखा होती है। साथ में सूर्य पर्वत भी होता है। ये विष्णु रेखा और सूर्य पर्वत ही इंसान को सफल और महान बनाता है। देश के कुछ अमीर लोगों के हाथों में भी ये सूर्य पर्वत है।
 hastrekha
होती है भगवान विष्णु की कृपा
जिन जातकों के हाथ में विष्णु रेखा होती है वे लोग काफी भाग्यशाली होते है। तर्जनी और मध्यमा ऊंगली के बीच बनने वाली ये रेखा केवल उन्हीं लोगों के हाथों में बनती है जिन पर भगवान विष्णु की असीम कृपा होती है। जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा होती है वे लोग अपनी जिंदगी के हर पहलू में सम्पन्नता लिए होते हैं और हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।
 hastrekha
विष्णु रेखा की बनावट
आपको बता दें कि हस्तरेखा विज्ञान में हाथों और ऊंगलियों की बनावट का विशेष महत्त्व रहता है। पंडित जी बताते है कि वैसे तो हाथों पर कई चिन्ह जैसे शंख, कमल, त्रिशूल जैसे चिन्ह पाए जाते हैं जो आपके सौभाग्य को बढ़ाते हैं। लेकिन इसके अलावा विष्णु रेखा का भी खास महत्व होता है। ये रेखा हृदय रेखा के ऊपरी भाग में तर्जनी और मध्यमा ऊँगली के बीच स्थित होती है। इसका एक सिरा तर्जनी ऊँगली में गुरु पर्वत के आगे तथा दूसरा सिरा गुरु पर्वत के नीचे स्थित होता है। ये दोनों रेखाएं मिलकर 'V' शेप बनाती है।

 hastrekha
करोड़पति बनने का योग
पंडित जी बताते है कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार करोड़पति बनने का योग मुख्यत: सूर्य पर्वत, सूर्य रेखा और भाग्य रेखा से पता किया जा सकता है। हथेली के मध्यभाग में स्थित सूर्य रेखा जो मणिबंध से ऊपर रिंग फिंगर के नीचे वाले सूर्य पर्वत की ओर जाती है। उस रेखा से यह मालूम होता है कि व्यक्ति को मान-सम्मान और धन की कितनी प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती है। कुछ भाग्यशाली लोगों के हाथों में ही ये रेखा होती है। जिन लोगों की हथेली में बुध पर्वत और मस्तिष्क रेखा पर सफेद तिल होता है और भाग्यरेखा स्पष्ट, सीधी या पूरी तरह गायब हो तो वो जातक भी अवश्य करोड़पति बनता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OlCRa8
via

No comments