बीजेपी भोपाल लोेकसभा सीट से इस नेता को बना सकती है उम्मीवार,अटकलें तेज - Web India Live

Breaking News

बीजेपी भोपाल लोेकसभा सीट से इस नेता को बना सकती है उम्मीवार,अटकलें तेज


भोपाल। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसको देखते हुए बीजेपी ने भोपाल लोकसभा सीट से कोई दमदार चेहरा उतारने के मुड में है।माना जा रहा है कि बीजेपी भोपाल सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को उतार सकती हैै। शिवराज के नाम की अटकलें भी तेज हो गई है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से बंद कमरे में मुलाकात कर रहे हैं। भोपाल लोकसभा सीट को लेकर दोनों नेताओं के बीच हो चर्चा हो रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष कान्तिदेव सिंह का इस्तीफा
उधर सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष कान्तिदेव सिंह ने इस्तीफा दे दिया हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कान्तिदेव सिंह रीति पाठक को दोबारा टिकट मिलने से नाराज है। भाजपा जिला अध्यक्ष सिंगरौली अध्यक्ष कान्तिदेव सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा साथ ही जिले के कई पदाधिकारी ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक रीति पाठक के भारी विरोध के बाद भी पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर नाराज होकर दिया सभी ने अपना इस्तीफा दिया है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UU45XU
via

No comments